{"_id":"62d3e98b8c97ca01c04763cc","slug":"road-accident-in-jaunpur-bike-riding-husband-wife-trampled-by-overspeed-scarpio-both-died-on-spot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: जौनपुर में बाइक सवार पति-पत्नी को रौंदते बेकाबू स्कॉर्पियो गड्ढे में पलटी, एक साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: जौनपुर में बाइक सवार पति-पत्नी को रौंदते बेकाबू स्कॉर्पियो गड्ढे में पलटी, एक साल पहले हुई थी शादी
Sun, 17 Jul 2022 04:20 PM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 17 Jul 2022 04:20 PM IST
सार
जौनपुर के बरइछ गांव निवासी अजय राजभर (25) अपनी पत्नी कुसुम (23) के साथ बाइक से अस्पताल जा रहा था। मोढ़ेला बाजार नहर के समीप बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को रौंद दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर जौनपुर के मोढ़ेला बाजार नहर के समीप रविवार दोपहर रफ्तार का कहर नजर आया। बाइक सवार पति-पत्नी को रौंदते बेकाबू स्कॉर्पियो गड्ढे में पलट गई। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। स्कॉर्पियो सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। पुलिस ने दंपती के शव और स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
चंदवक थाना क्षेत्र के बरइछ गांव निवासी अजय राजभर (25) की शादी पिछले साल कुसुम राजभर (23) से शादी हुई थी। कुसुम गर्भवती थी। उसे डॉक्टर से दिखाने के लिए अजय बाइक से चंदवक बाजार जा रहा था। मोढ़ेला बाजार नहर के समीप वाराणसी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक बाइक सवार पति-पत्नी को रौंद दिया। फिर अनियंत्रित स्कॉर्पियो गड्ढे में पलट गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, स्कार्पियों में सवार किसी को भी चोट नहीं लगी। पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो
- फोटो : अमर उजाला
चालक सचिन निवासी भोजूबीर वाराणसी को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। इधर हादसे की सूचना के अजय राजभर के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा है।