फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   RO plant

प्रदूषित पानी पिला रहे आरओ प्लांट संचालक

Sun, 17 Apr 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sun, 17 Apr 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
RO plant
कलेक्ट्रेट के कार्यालयों में आरओ प्लांट का पानी पहुंचाने निकला ठेला चालक।  
 स्वस्थ रहने के लिए अगर आप घर में आरओ प्लांट का पानी मंगवा रहे हैं तो भी कोई जरूरी नहीं कि वह पूरी तरह शुद्ध ही हो। वजह यह कि आरओ प्लांट के नाम पर पानी का धंधा करने वालों में सो दो को छोड़कर किसी के भी पास लाइसेंस नहीं है।
विज्ञापन


लाइसेंस के लिए मानक पूरा किए बिना ही आरओ प्लांट संचालक पानी का धंधा शुरू कर दिए हैं। पूर्व में खाद्य विभाग की ओर से दो प्लांटों से लिया गया पानी का सैंपल जांच में फेल हो चुका है। बावजूद इसके भी यह अवैध धंधा जिले में खूब फलफूल रहा है।
विज्ञापन


 तेजी से बढ़ते प्रदूषण के चलते बोरिंग का पानी भी अप स्वास्थ्य के लिहाज से सुरक्षित नहीं रहा। सप्लाई के पानी से पहले ही लोगों का भरोसा उठ चुका है। ऐसे में शुद्ध पानी के लिए लोग आरओ प्लांट का पानी खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की बढ़ती मांग को देखते तेजी से आरओ प्लांट खुल रहे हैं। मौजूदा समय में जिले में तकरीबन 60 से अधिक आरओ प्लांट स्थापित हो चुके हैं। खास बात यह कि धरती का सीना चीर कर भूगर्भ जल का दोहन कर उसका व्यवसाय करने वाले आरओ प्लांट संचालक कोई रायल्टी भी जमा नहीं करते। बिना रायल्टी जमा किए ही वे प्राकृतिक संपदा का दोहन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed