फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rickshaw driver returns from Delhi hanged

दिल्ली से लौटे रिक्शा चालक ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 12 Jun 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Rickshaw driver returns from Delhi hanged
मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव में एक सप्ताह पूर्व दिल्ली से आए रिक्शा चालक ने फंदे से झूलकर जान दे दी। अंदर से बंद कमरे में उसका शव फंदे से लटकता पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस आत्महत्या का कारण पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

मधुपुर गांव निवासी वेद प्रकाश उर्फ मल्लू (40) दिल्ली में रिक्शा चलाता था। एक सप्ताह पूर्व ही वह पत्नी और चार बच्चों को लेकर दिल्ली से घर लौटा था। बृहस्पतिवार को वह परिवार के साथ ससुराल भटहर मीरगंज गया था। वहां पत्नी और बच्चों को छोड़कर शाम को ही घर वापस आ गया था। शुक्रवार की सुबह वह घर का दरवाजा अंदर से बंद करके रस्सी के सहारे फांसी का फंदा बनाकर झूल गया।े उसकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक दरवाजा न खुलने से पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो अवाक रह गए। उसने सूचना ग्रामीणों व घर वालों को दी। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे और दरवाजा की कुंडी तोड़कर अंदर घुसे। शव को फंदे से उतारकर कब्जे में ले लिया है। पत्नी मालती बच्चों के साथ मौके पर पहुंची। रो-रोकर उसका बुरा हाल है। एसओ ने बताया कि वेदप्रकाश ने आत्महत्या की है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed