{"_id":"67a7790e656c416749028506","slug":"rickshaw-driver-dies-in-jaunpur-talked-to-mother-one-hour-ago-police-station-surrounded-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : रिक्शा चालक की मिली लाश..., एक घंटे पहले मां को किया था फोन, बोला- खाना खाकर आ रहा हूं; हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : रिक्शा चालक की मिली लाश..., एक घंटे पहले मां को किया था फोन, बोला- खाना खाकर आ रहा हूं; हत्या का आरोप
Sat, 08 Feb 2025 09:03 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 08 Feb 2025 09:03 PM IST
सार
जाैनपुर में ई-रिक्शा चालक की माैत के बाद मुंगराबादशाहपुर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव किया था। पुलिस ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विकास पांडेय की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
UP Crime News : जाैनपुर के तरहठी निवासी ई-रिक्शा चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव भी किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक इंतजार करने को कहा है।
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बाभनपुर तरहठी निवासी विकास पांडेय (30) पुत्र महेंद्र ई-रिक्शा चालक था। वह सरायममरेज प्रयागराज में रिक्शा चलाता था। प्रयागराज बॉर्डर पर घर होने के कारण वह प्रतिदिन घर आ जाता था।
विज्ञापन
गुरुवार की रात विकास ने अपनी मम्मी संगीता देवी को रात आठ बजे फोन किया कि थोड़ी देर में खाना-पीना खाकर घर आ जाएगा, लेकिन डेढ़ घंटे बीत जाने के बाद जब वह घर नहीं आया तो पत्नी शिवानी ने फोन किया फोन पर किसी ने बताया कि विकास गंभीर रूप से घायल है। जल्दी ही आप लोग चले आइए।
विज्ञापन
परिजन जब तक घटना स्थल पर पहुंचते तब तक पुलिस घायल विकास को लेकर थाने चली गई थी। परिजन थाने पर पहुंचे तो विकास की शव पड़ा था। परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शनिवार को सुबह परिजन शव को लेकर सरायममरेज थाने का घेराव कर दिया और हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।
पुलिस ने किसी तरह से आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। मुंगराबादशाहपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र का कहना है कि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही वास्तविकता का पता चल पाएगा।