फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Reward crook who fired on Lekhpal arrested

लेखपाल पर गोली चलाने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार

Sat, 02 May 2020 05:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
Reward crook who fired on Lekhpal arrested
महराजगंज। रंगदारी देने से इनकार करने पर तेजी बाजार में लेखपाल पर गोली चलाने के आरोपी 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया गया है। बक्शा थाना क्षेत्र के हैदरपुर निवासी करन सिंह को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। उसके पास से पुलिस ने 45 हजार रुपये बरामद हुए हैं जो प्रयागराज जिले के हंडिया के पास ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लूटा गया था।
विज्ञापन

सीओ बदलापुर राणा महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर महराजगंज थाने की पुलिस ने कंधी पुलिया के पास से बक्सा थाना क्षेत्र के हैदरपुर निवासी करन सिंह को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके पास 45 हजार रुपये बरामद हुए। जिसके बारे में पूछताछ की गई तो उसने यह रुपया प्रयागराज के हडिया के पास बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से लूट की बात स्वीकार किया। महराजगंज पुलिस को लेखपाल पवन गुप्ता पर गोली चलाने के मामले में भी उसकी तलाश थी। 14 जनवरी को लेखपाल दिलशादपुर बाजार में अपने भाई राजेश की किराना की दुकान पर बैठे थे तभी बाइक सवार बदमाश पहुंचे और रंदारी देने से इनकार करने पर लेखपाल पर गोली चला दिए थे। गोली लगने से लेखपाल घायल हो गए थे। उनके भाई राजेश की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। उस पर एसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तार करन सिंह पर बक्शा थाने में भी मारपीट, हत्या व गैंगेस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है। भदोही जिले के सुरियावां थाने में भी उसपर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed