{"_id":"6988d6e5cb4a93c1d30ed668","slug":"respiratory-patients-came-to-the-fair-with-allergies-cough-and-fever-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-149262-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: एलर्जी, खांसी और बुखार के साथ मेले में आए सांस के मरीज; चिकित्सकों ने दिया ये सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: एलर्जी, खांसी और बुखार के साथ मेले में आए सांस के मरीज; चिकित्सकों ने दिया ये सलाह
Mon, 09 Feb 2026 12:03 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:03 AM IST
सार
Jaunpur News: माैसम में उतार-चढ़ाव का असर लोगों पर दिखने लगा है। बीमार लोग अस्पतालों के चक्कर काट रहे हैं। चिकित्सकों ने उन्हें गर्म पानी पीने की सलाह दी। इसके साथ ही तेल-मसाले अधिक न खाने को भी कहा है।
विज्ञापन
पीएचसी सिंगरामऊ में जन आरोग्य मेला के दौरान मरीज को देखते चिकित्सक। संवाद
विस्तार
मौसम के बदलाव का असर लोगों की सेहत पर दिख रहा है। रविवार को स्वास्थ्य इकाइयों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में एलर्जी, खांसी और बुखार के साथ सांस के मरीज इलाज के लिए आए। मछलीशहर : जमालपुर पीएचसी पर जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 26 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा दी गई।
विज्ञापन
पीएचसी पर डाॅ. आरके यादव ने सात पुरुष, 15 महिलाओं और चार बच्चों का इलाज किया। चिकित्सक ने बताया कि चर्म रोग, हाईपरटेंसन, सांस और बुखार के मरीज ज्यादा आए। इसके अलावा गर्भवती महिला मरीज जांच के लिए केंद्र पर पहुंचीं। मेले में फार्मासिस्ट राय साहब, नेत्र सहायक हरिवंश गौतम और एएनएम माला देवी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
सिंगरामऊ : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अभिषेक वर्मा की देखरेख में 113 मरीजों का इलाज किया गया। महिला चिकित्सक पूजा त्रिपाठी ने भी मरीजों की जांच की। मरीजों में जुकाम, बुखार, खांसी शुगर, गठिया के मरीज की संख्या अधिक रहे। डॉ. वर्मा ने मौसम के उतार-चढ़ाव को देखते हुए मरीजों को सतर्क रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
तेजीबाजार : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीनिवास निगम ने बताया कि मेले में कुल 43 मरीज आए। इसमें इन्फेक्शन, वायरल फीवर, एलर्जी, खांसी, बुखार, सांस और गठिया के मरीज ज्यादा रहे। मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। गर्भवती महिलाओं की एएनएम रंभा सिंह ने वजन आदि की जांच की। उन्हें आयरन, कैल्सियम, विटामिन आदि दी गई।