फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Respect the tricolor along with the unity and integrity of the nation: RS Vishwakarma

राष्ट्र की एकता और अखंडता के साथ करें तिरंगे का सम्मान : आरएस विश्वकर्मा

Sat, 15 Aug 2026 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Respect the tricolor along with the unity and integrity of the nation: RS Vishwakarma
तिरंगा यात्रा में शामिल राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव। सूचना विभाग
जौनपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को जिले भर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्कूल, सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर आपसी एकता और सौहार्द का संदेश दिया। हर तरफ तिरंगा और भारत माता के जयकारा गूंजता रहा। बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कॉलेज में प्राचार्य प्रो. शंभू राम के नेतृत्व में कॉलेज परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

कॉलेज के शिक्षक और छात्रों ने हाथ में तिरंगा लेकर नगर का भ्रमण किया। मल्हनी पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कोठवार के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। सुबह करीब 11 बजे विद्यालय परिसर से यात्रा के दौरान बच्चों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देशप्रेम का संदेश दिया। प्रधानाध्यापक प्रदीप सिंह समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे। सोशल स्टडी पॉइंट ऑफ आईटी एंड मैनेजमेंट संस्थान में मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई। संस्था निदेशक आरएस विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों से राष्ट्र की एकता और अखंडता के साथ तिरंगे का सम्मान करने की अपील की।
विज्ञापन

जलालपुर में बयालसी महाविद्यालय में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में एनसीसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशुतोष पांडेय एवं डॉ. सोमारू राम तथा रोवर-रेंजर प्रभारी डॉ. अंशुमान सिंह एवं डॉ. जितेंद्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में विभिन्न छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक एवं बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अलकेश्वरी सिंह विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। मड़ियाहूं में ईदगाह रोड स्थित आरजे पब्लिक स्कूल के बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। विद्यालय परिसर से शुरू हुई यात्रा में छात्र-छात्राएं हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed