फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Resolve to achieve Mission 2022 on Akhilesh's birthday

अखिलेश के जन्मदिन पर मिशन 2022 हासिल करने का संकल्प

Thu, 01 Jul 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Resolve to achieve Mission 2022 on Akhilesh's birthday
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। पार्टी के जिला कार्यालय समेत सभी विधानसभा कार्यालयों में कार्यकर्ताओं ने केक काटा और मिशन 2022 को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान कहीं हवन-पूजन कर पार्टी मुखिया को दीर्घायु होने की कामना की गई तो कहीं जुलूस निकालकर राहगीरों में भी केक बांटा। वक्ताओं ने कहा कि भय, भूख, भ्रष्टाचार, महंगाई और चरमराई कानून व्यवस्था से जनता त्रस्त हो चुकी है। अब लोगों को सपा का शासन काल याद आ रहा है।
विज्ञापन

शहर के अल्फस्टीनगंज स्थित सपा के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव की मौजूदगी में केक काटकर पार्टी मुखिया का जन्मदिन मनाया गया। यहां मौजूद पार्टी नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में सपा को सत्ता में लाने का संकल्प दोहराया। यहां विधायक लकी यादव, जगदीश सोनकर, पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, जगदीश नारायण राय, अरशद खान, श्रद्धा यादव, श्रीराम यादव, दीपचंद्र सोनकर, शकील अहमद, शकील मंसूरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

सपा नेता डॉ केपी यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सिद्दीकपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज में केक काटकर पार्टी मुखिया का जन्मदिन मनाया। यहां अनवारुल हक गुड्डू, श्रवण जायसवाल, कमालुद्दीन अंसारी मौजूद थे। सपा नेता रजनीश मिश्रा ने जगदीशपुर स्थित यूथ कार्यालय पर केक काटा। विनोद शर्मा, रवि यादव, अमित शुक्ला, मंगल सोनकर मौजूद थे। जफराबाद: सोइरीरामपुर गांव में हनुमान मंदिर परिसर में टीडी कालेज छात्र संघ अध्यक्ष नवनीत यादव बिट्टू ने हवन पूजन किया। जेपी फौजी, अमित यादव, दशरथ पटेल, राजन यादव, अजय यादव, सत्यदेव वर्मा मौजूद थे। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ सरफराज खान ने स्थानीय पार्टी कार्यालय पर केक काटने के बाद आतिशबाजी की। पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने कहा कि भाजपा का दोहरा चरित्र जनता जान चुकी हैं। पूर्व विधायक अरशद खान, इंदू प्रकाश सिंह, रत्नाकर चौबे, अजय त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी, सुमन यादव, निजामुद्दीन, उमाशंकर पाठक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुफ्तीगंज: रामपुर बाजार में ओमप्रकाश यादव, रामचन्दर यादव ने केक काटा। केराकत: सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटने के बाद जुलूस निकालकर राहगीरों में भी केट बांटा। यहां नीरज पहलवान, संजय सरोज, दीपचंद राम, दिलीप कुमार, रमाशंकर यादव, सत्यनारायण चौहान मौजूद थे। सपा नेत्री डॉ. शबनम नाज ने अपने आवास पर केक काटा और मिठाई बांटी। यहां सरताज बानो, रोशनी, रुखशाना बेगम, शीला, संजू, भगवानी, शाहजहां मौजूद थीं। मछलीशहर: सपा नेता विजय तिवारी लल्लू ने अपने जमालपुर स्थित आवास पर केक काटा। यहां श्याम नारायण बिंद, कुलदीप तिवारी, रोहित दुबे मौजूद थे। मीरगंज: सपा नेता जवाहरलाल विश्वकर्मा के आवास पर पार्टी मुखिया का जन्मदिन मनाया गया। यहां शेष यादव, सुनील कन्नौजिया, महेंद्र पाल, शिरोमणि मौर्या मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed