{"_id":"6206ac8eef75d9484f794b2a","slug":"residents-upset-due-to-manhole-being-open-getting-injured-by-falling-every-day-jaunpur-news-vns638159034","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनहोल खुले रहने से शहरवासी परेशान, आए दिन गिरकर हो रहे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनहोल खुले रहने से शहरवासी परेशान, आए दिन गिरकर हो रहे घायल
विज्ञापन
जौनपुर। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए भले ही नित नई कवायद की जा रही हो, लेकिन जिम्मेदार की लापरवाही से यह मंशा परवान नहीं चढ़ पा रही है। कारण शहर में कई स्थानों पर मैनहोल खुले पड़े हैं, जो शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब बन रहे है। उसमें आए दिन गिरकर शहरवासी चुटहिल हो रहे हैं। वहीं आवागमन में दिक्कत हो रही है। शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से शहरवासियों में रोष व्याप्त है।
सवा तीन लाख आबादी वाले शहर में तकरीबन 39 हजार मकान हैं। इन घरों से निकलने वाले गंदे पानी को एकत्रित कर शहर से बाहर ले जाने के लिए सीवर पाइप डाला गया है। इनकी सफाई कराने के लिए जगह-जगह मैनहोल बनाया गया है, जो ढंका रहता है। जब सीवर पाइप जाम होती है तो ढक्कन को खोलकर उसकी सफाई की जाती है, लेकिन कई स्थानों पर ढक्कन टूटने से मैनहोल खुला पड़ा है। ऐसा नजारा परमानतपुर, उमरपुर, सहकारी कोलोनी, रूहट्टा, हुसेनाबाद, मियांपुर, सब्जी मंडी, सिपाह, रौजा अर्जन, सुतहट्टी, ईशापुर आदि मोहल्ले में देखा जा सकता है। इसके चलते हर समय दुर्घटना होने का डर बना रहता है। वहीं, लोगों को आवागमन में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर शहरवासियों ने कई बार जिम्मेदारों से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई न होने को लेकर मोहल्लेवासियों में रोष है। उन्होंने शीघ्र मैनहोल ढंकने की मांग की है।
मैनहोल खुले रहने से आए दिन दुर्घटना होने का डर बना रहता है। सबसे अधिक दिक्कत रात में होती है, जब इन मैनहोल का पता नहीं चल पाता है और उसमें लोग गिर जाते हैं। शीघ्र मैनहोल को ढंका जाना चाहिए। इससे आवागमन में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। - वृद्घि प्रकाश तिवारी
विज्ञापन
शहर से निकलने वाले गंदे पानी को बाहर ले जाने के लिए डाले गए सीवर पाइप के कई मैनहोल के ढक्कन टूट गए हैं। इससे आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। मैनहोल को ढ़कने के लिए कई बार जिम्मेदारों से शिकायत की गई, लेकिन अभी तक मैनहोल को ढंकने का कार्य नहीं किया गया है। - अजय कुमार सोनकर
वर्जन
शहर में सीवर पाइप जल निगम की ओर से डाला जा रहा है। अगर सीवर पाइप का ढक्कन टूट गया है तो इसके लिए जल निगम को पत्र भेजकर बनाने को कहा जाएगा। - संतोष कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद