फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   repparing of highway

35 करोड़ से बदलेगी हाईवे की सूरत

Tue, 30 Aug 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 30 Aug 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
repparing of highway
सड़क - फोटो : अमर उजाला
गड्ढे में तब्दील हो चुके दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले दैनिक यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। वाराणसी-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 56 और वाराणसी आजमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 234 को फोर लेन बनाने से पहले पुरानी सड़क की सूरत बदलेगी। दोनों सड़कों की मरम्मत के लिए 35 करोड़ का बजट मंजूर हो गया है।
विज्ञापन


इन दोनों राष्ट्रीय राजमार्गों की जिले में दशा बेहद दयनीय हो गई है। हाईवे पर जगह जगह गड्ढे बन गए हैं। हल्की बारिश में भी सड़क  झील की शक्ल में तब्दील हो जाती है। बारिश न होने पर टूटी सड़क पर इतना धूल और गुबार उड़ता है कि लोग सांस के मरीज हो रहे हैं। सड़क टूटने से एक घंटे का सफर दो से घंटे या इससे भी अधिक समय में पूरा हो रहा है। वाहन भी खराब हो रहे हैं और इस खराब सड़क से रोज सफर करने वालों की रीढ़ की हड़्डी में दर्द होने की भी शिकायतें बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


इस मामले को अमर उजाला न 20 अगस्त के अंक में उठाया, जिसके बाद जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने एनएचआई अधिकारियों से बात की। डीएम की पहल के बाद  सड़क की मरम्मत के लिए एनएचआई ने स्टीमेट बनाकर शासन को भेजा है। जिस पर 35 करोड़ रुपये मंजूर कर लिया गया है। शीघ्र ही सड़क मरम्त का काम शुरू होने की उम्मीद है।  फोरलेन बनाने का काम पूरा होने में अभी वक्त लगेंगे।  लेकिन इससे पहले इन दोनों महत्वपूर्ण हाईवे पर लोगों का सफर आसान बनाने के लिए सड़क की मरम्मत होने से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed