फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Removing encroachments of arbitrary outrage

अतिक्रमण हटाने में मनमानी से नाराजगी

Wed, 29 Apr 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Wed, 29 Apr 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Removing encroachments of arbitrary outrage
शहर में चलाए जा रहे अतिक्रमण के  विरोध में बुधवार को भाजपा ने कलेक्ट्रेट  में प्रदर्शन किया। साथ ही अतिक्रमण हटाने में मनमानी का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई।
विज्ञापन


प्रदर्शन  के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपकर व्यापारियों का उत्पीड़न बंद करने की मांग की।इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बिना मानक तय किए ही दूकान और भवनों को गिराया जा रहा है।
विज्ञापन


 जब कि भवन अनुमति के बाद ही बनाए गए हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, ईश्वरदेव सिंह, अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन को पहले नोटिस जारी करके सुनवाई करनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सरदार सिंह ने कहा कि सत्ता के इशारे पर व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है। सुशील उपाध्याय, शैल साहू, रविंद्र नारायण, जितेंद्र केशरी ने कहा कि जिला प्रशासन लाल निशान लगाकर मनमानी

 तरीके से अतिक्रमण कहकर भवन को ढहवा रहा है। पंकज जायसवाल, केके जायसवाल, परविंद चौहान, संतोष आर्य ने जिला प्रशासन की निंदा की। जिलाध्यक्ष हरिश्चंद सिंह ने कहा कि भाजपा सुंदरीकरण की विरोधी नहीं है लेकिन मानक


तय करके की अतिक्रमण हटाया जाए। नगर अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया ने कहा कि मानक तय करके ही विधि के अनुरूप अतिक्रमण हटवाया जाए।

यदि जिला प्रशासन मनमानी बंद नहीं करता है तो कार्यकर्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इससे पहले कार्यकर्ता जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे। इस मौके पर अरविंद सिंह, राजवीर दुर्गवंशी, संदीप  तिवारी, अभय राय, गौरव, अमित, अशोक कुमार, नीतिन सिंह, महेंद्र कुमार, बसंत प्रजापति, रंजना सिंह, आनंद सिंहआदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed