फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Remove inspector from police station in one year

एक साल में थाने से हटाएं इंस्पेक्टर

Wed, 18 Sep 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Remove inspector from police station in one year
02- कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करते प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवा? - फोटो : JAUNPUR
एक साल में थाने से हटाएं इंस्पेक्टर
विज्ञापन

ब्लाक के कर्मचारियों का भी करते रहें तबादला: उपेंद्र तिवारी
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। खेल, युवा कल्याण एवं पंचायती राज राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचे। पात्र व्यक्ति को योजना से वंचित होने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी मानी जाएगी और कार्रवाई होगी। पुलिस विभाग की समीक्षा के दौैरान कहा कि एक थाने में एक साल से ज्यादा किसी इंस्पेक्टर को न रखा जाए। उसका स्थानांतरण दूसरे थाने में कर दिया जाए।
उन्होंने कहा कि थानों में फरियादियों के बैठने की व्यवस्था होनी चाहिए। पुलिस विभाग में अच्छा कार्य करने वालों का प्रोत्साहित करें। प्रभारी मंत्री नें सभी उपजिलाधिकारियों से सरकारी और गरीब व्यक्ति की जमीन से कब्जा हटवाने और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। कोई सचिव या एडीओ पंचायत एक साल से ज्यादा ग्राम सभा और तीन साल स ज्यादा ब्लाक में तैनात नहीं रहना चाहिए। सात साल में उनकी तहसील बदल दें। जनसेवा और लोकवाणी केंद्रों की जांच का निर्देश देते हुए कहा कि वहा प्रमाणपत्र की रेस्ट लिस्ट लगी होनी चाहिए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि अस्पतालों में डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और सफाई का बंदोबस्त किया जाए। सर्पदंश की दवा प्रत्येक सीएचसी एवं पीएचसी पर जरूर होनी चाहिए। किसान सम्मान निधि के तहत समस्त किसानों को लाभ देने का निर्देश दिया। धिशासी अभियंता विद्युत से कहा कि शहरी में 24 घंटे, ग्रामीण क्षेत्र में 48 घंटे में खराब ट्रांसफार्मर बदलें। गांवों में चौपाल लगाकर लाभार्थियों को पेंशन का लाभ दिलाया जाए। विधायक जफराबाद डा. हरेन्द्र प्रसाद सिंह, विधायक बदलापुर रमेश चन्द्र मिश्र, विधायक मड़ियाहूं डा.लीना तिवारी, जिलाधिकारी अरविन्द्र मलप्पा बंगारी, पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि, मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा, डीडीओ दयाराम, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रामदरश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed