{"_id":"ba169d99dea9ba3a0c92a4298f4b8d28","slug":"remember-to-trust-sant-ravidas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा से संत रविदास को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा से संत रविदास को किया याद
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Tue, 03 Feb 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
संत रविदास की जयंती मंगलवार को नगर के हुसैनाबाद स्थित डा. अंबेडकर राजकीय छात्रावास में धूमधाम से मनाई गई। छात्रों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। समारोह में संत रविदास के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। अध्यक्षता कर रहे नागेंद्र मौर्य और हीरालाल एडवोकेट ने कहा कि संत रविदास जाति धर्म के भेद को गलत मानते थे। शिवलोचन, छात्रावास के अध्यक्ष रमेश भारती, उपाध्यक्ष सौरभ कुमार, सहेंद्र कुमार, शितेंद्र, राकेश भारती, पवन, नीरज, गोरखनाथ, आदि मौजूद थे।
उधर, मड़ियाहूं के बसपा कार्यालय पर पूर्व जिला प्रभारी दूधनाथ गौतम की अध्यक्षता में संत रविदास की जयंती मनाई गई। लोगों ने संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।अशोक गौतम, राम दुलार पंाडेय, लल्ला पटेल, बुद्धू प्रजापति, शिवशंकर मौर्य, पन्ना लाल आदि मौजूद थे। संचालन डा. प्रमोद कुमार ने किया।