फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Remdasivir's sale will be under the supervision of Red Cross

रेडक्रास की निगरानी में होगी रेमडेसिविर की बिक्री

Fri, 07 May 2021 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Remdasivir's sale will be under the supervision of Red Cross
जौनपुर। कोरोना मरीजों के लिए बेहद उपयोगी माने जा रहे रेमडेसिविर के लिए अब लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। डॉक्टर का पर्चा दिखाकर रेमडेसिविर की डोज प्राप्त की जा सकती है। इसके लिए 1800 रुपये प्रति डोज की धनराशि भी तय कर दी गई है। इसका वितरण रेडक्रास सोसायटी के माध्यम से होगा। शासन ने इसके लिए निर्देश जारी कर दिया है। जिले में बृहस्पतिवार से इसकी शुरुआत भी कर दी गई है।
विज्ञापन

कई मामलों में गंभीर मरीजों के लिए डॉक्टर रेमडेसिविर इंजेक्शन लगाने की सलाह दे रहे हैं। अचानक इस इंजेक्शन की मांग बढ़ने से बाजार में कमी हो गई है। कई शहरों में रेमडेसिविर के लिए मनमाना दाम वसूला जा रहा है। कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने पुलिस की स्पेशल फोर्स को लगाया है तो अब मरीजों तक इसकी आसानी से सुलभता बनाने के लिए भी नई व्यवस्था की गई है। इसके तहत अब रेमडेसिविर इंजेक्शन जिला स्तर पर रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से बिक्री किया जाएगा। निजी अस्पताल में भर्ती किसी भी कोरोना मरीज के लिए योग्य डॉक्टर का पर्चा दिखाकर रेमडेसिविर की डोज खरीदी जा सकती है। एक मरीज को रोजाना सिर्फ एक वायल ही दी जाएगी। इसके लिए प्रति वायल 1800 रुपये देना होगा। इसकी रसीद भी उन्हें दी जाएगी। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ मनोज वत्स के मुताबिक सीएमओ कार्यालय में दो कर्मचारियों की तैनाती की गई है। डॉक्टर की पर्ची के आधार पर ही इंजेक्शन उपलब्ध हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed