फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rely on preparation, target on Olympic medal

तैयारी पर भरोसा, ओलंपिक पदक पर साधा निशाना

Mon, 29 Aug 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Rely on preparation, target on Olympic medal
देवांश - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिले में खेलों के लिए अनुकूल माहौल भले ही न हो लेकिन प्रतिभाओं की कमी नहीं है। अपनी लगन और मेहनत के बल पर खिलाड़ी इतिहास रचने में जुटे हुए हैं। जेवलिन थ्रो में रोहित यादव के बाद अब बैडमिंटन में देवांश मौर्य उभर रहे हैं। महज 16 वर्ष की उम्र में देवांश ने बैडमिंटन डबल्स में राष्ट्रीय स्तर पर 28वीं रैंक हासिल कर ली है। उनका सपना ओलंपिक में पदक जीतना है।
विज्ञापन

शहर के अहमद खां मंडी निवासी देवांश इंटर के छात्र हैं। इन दिनों वह लखनऊ के बाबू बनारसी दास बैडमिंटन एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इंडोनेशियाई कोच एंड्रा मूलजया और भारतीय कोच मुकुल की निगरानी में वह रोजाना 6-8 घंटे कोर्ट पर पसीना बहा रहे हैं। हाल ही उन्होंने गोवा में आयोजित नेशनल स्पर्धा में पांचवीं रैंक के खिलाड़ी को हराकर मेडल जीता है। इसके पहले भी वह हरियाणा, पंजाब, दिल्ली सहित कई राज्यों में खेल कर मेडल जीत चुके हैं। पैरालंपिक गेम्स में मेडल जीतने वाले आईएएस सुहाल एल. वाई को आदर्श मानने वाले देवांश के पिता राधेश्याम उर्फ बाबा मौर्य भी बैडमिंटन के खिलाड़ी हैं। शहर के इंग्लिश क्लब में वह अभी भी रोजाना पसीना बहाते हैं। उनके मार्गदर्शन में खेलकर ही कई खिलाड़ी आगे बढ़ चुके हैं। पेशे से शिक्षक राधेश्याम ने भी राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं में खूब मेडल जीते, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण वह आगे नहीं खेल सके। अब बेटा उनका सपना पूरा करने में जुटा हुआ है। देवांश का कहना है कि खेलों के प्रति लोगों की सोच बदलने की जरूरत है। ग्रामीण क्षेत्र में सुविधाएं बढ़ाने की भी जरूरत है। प्रतिभाओं को मौका मिलेगा तो वह जरूर आगे बढ़ेंगे। फिलहाल उनका सपना देश के लिए ओलंपिक का मेडल जीतना है। इसी लक्ष्य के साथ वह अभ्यास में जुटे हैं। पिता सहित परिवार ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed