फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Religious rituals began in the month of Purushottam at Mrityunjay Mahadev Dham Umarcha

Jaunpur News: मृत्युंजय महादेव धाम उमरछा में पुरुषोत्तम मास में शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान

Sun, 17 May 2026 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Religious rituals began in the month of Purushottam at Mrityunjay Mahadev Dham Umarcha
बक्शा। बक्शा विकास खंड के उमरछा गांव में स्थित मृत्युंजय महादेव धाम परिसर में पुरुषोत्तम मास के पावन पर्व पर विधि विधान से धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ। मंदिर परिसर सुबह शाम भगवान शिव और प्रभु श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो रहा है। आयोजक पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में धार्मिक कार्यों का फल अनंत होता है। ऐसे में क्षेत्र की सुख-समृद्धि और आध्यात्मिक चेतना जागृत करने के लिए इस भव्य मास परायण का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। सुबह मुख्य पुरोहित पंडित अभिनव मिश्र के आचार्यत्व में अशोक दुबे, सूर्यनाथ शुक्ल, दीनानाथ उपाध्याय, सरोज, तृप्ति, रिया, शिवानी आदि महिलाओं और पुरुषों ने सामूहिक रूप से ओम नमः शिवाय महामंत्र का सस्वर पाठ कर रहे हैं। पंडित श्रेय मिश्र द्वारा श्री रामचरितमानस के मास परायण के प्रथम विश्राम का पाठ मधुर स्वर में किया। पंडित अभिनव मिश्र द्वारा शिव पुराण का पाठ करते हुए प्रथम से लेकर तीसरे अध्याय कथा का वर्णन करते हुए कहा कि शिव पुराण के शुरुआती अध्याय शिव कथा श्रवण, कीर्तन और मनन की महिमा बताते हैं, जिसके प्रभाव से मनुष्य के जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट होकर परम गति मिलती है। संध्याकाल में यजमान राजेश शुक्ल सपत्नी के साथ भगवान आशुतोष का विधि-विधान से भव्य रुद्राभिषेक संपन्न किया। भव्य धार्मिक कार्यक्रम में रमाशंकर उपाध्याय, शेषनाथ शुक्ल, सदानंद शुक्ल, लालसाहब शुक्ल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed