फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Relief to patients due to the start of OPD in district hospital

जिला अस्पताल में ओपीडी शुरू होने से मरीजों को राहत

Mon, 07 Jun 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Relief to patients due to the start of OPD in district hospital
कोरोना संक्रमण के चलते करीब एक माह से बंद चल रहे जिला अस्पताल में सोमवार को पहले दिन ओपीडी हुई। अस्पताल खुलने से सुबह से काफी चहल पहल रही। पहले दिन 314 मरीज ओपीडी में इलाज कराने पहुंचे। सभी विभागों के चिकित्सकों ने समय से ओपीडी में मरीजों की जांच की। जिला अस्पताल में ओपीडी शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस की। सरकारी अस्पताल बंद होने के कारण ग्रामीण इलाकों में भी इलाज का संकट खड़ा हो गया था।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में जिला अस्पताल में लगभग एक माह से ओपीडी बंद चल रही थी। शासन के फरमान पर शुक्रवार को ओपीडी शुरू हुई। लेकिन जानकारी नहीं होने के कारण पहले ओपीडी में काफी कम संख्या में मरीज पहुंचे। नगर तथा दूर दराज से आने वाले 314 मरीजों ने पर्चा कटवा कर इलाज कराया। ज्यादातर चिकित्सक समय से अस्पताल पहुंचे। संक्रमण को देखते हुए दूरी का पालन करते हुए मरीजों की जांच कर सलाह दिया। सीएचसी और पीएचसी पर भी ओपीडी शुरू होने से मरीजों को राहत मिली। सरकारी अस्पतालों में ओपीडी बंद होने के कारण ग्रामीण इलाकों में इलाज के संकट खडा हो गया था। इलाज के लिए मरीज जगह-जगह भटक रहे थे। शासन ने सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक ओपीडी खोलने का आदेश दिया है। लेकिन मरीज कम पहुंचने के कारण 12 बजे ही सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed