फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rejuvenation of Banpurwa Stadium started with Rs 50 lakhs

Jaunpur News: 50 लाख से बनपुरवा स्टेडियम का कायाकल्प शुरू

Mon, 15 Apr 2024 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Rejuvenation of Banpurwa Stadium started with Rs 50 lakhs
जलालपुर। क्षेत्र के बनपुरवा स्थित ग्रामीण स्टेडियम का कायाकल्प शुरू हो गया है। इसके लिए विभाग की ओर से 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस धनराशि से स्टेडियम के खराब पड़े शौचालय, बाउंड्री वॉल, बाथरूम, फर्श ,दीवार, खिड़की तथा पूरे भवन की मरम्मत कराई जाएगी। क्रिकेट और वाॅलीबाल के लिए मैदान भी बनाया जाएगा। बीते सोमवार को अमर उजाला ने कबाड़ गाड़ियों का स्टैंड बना दिया जलालपुर स्टेडियम शीर्षक के साथ प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

जलालपुर ब्लाक के बनपुरवा गांव में बना स्टेडियम रख रखाव नहीं होने के बदहाल हो गया है। परिसर में घास और झाड़ियां उग गईं है। पानी की व्यवस्था नहीं की है। शौचालय भी जर्जर है। इसकी खबर प्रकाशित होते ही अधिकारी सक्रिय हो गए। स्टेडियम को संवारने का कार्य शुरू हो गया है। इस स्टेडियम को बने तीस साल हो गया है। बनने के बाद से इसकी मरम्मत नहीं कराई गई थी। इससे स्टेडियम बदहाल है। इससे स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी थी। खबर छपने के बाद विभाग ने स्टेडियम की मरम्मत के लिए यूपीपीसीएल को कार्यदाई संस्था नामित करते हुए मरम्मत के लिए 50 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।
विज्ञापन


जर्जर स्टेडियम के कायाकल्प के लिए राज्यमंत्री गिरीश यादव द्वारा बजट मुहैया कराया गया था। कायाकल्प का काम शुरू करा दिया गया है। जल्द ही सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त होंगी। - अजय सिंह, प्रभारी जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed