फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ramkatha like amrit: Naik

रामकथा अमृत जैसी : नाईक

Tue, 08 Nov 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 08 Nov 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
ramkatha like amrit: Naik
जौनपुर के सिकरारा के जमुआ गांव में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते राज्यपाल राम नाइक।
राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि रामकथा अमृत जैसी है। राम के अनुयायी भारत ही नहीं पूरे विश्व में हैं। जो श्रीराम कथा को बड़े ही प्रेम से सुनते हैं। अनपढ़ तथा विद्वान भी अपने जीवन में श्रीराम का अनुकरण कर महान बन सकते हैं।
विज्ञापन


वे सोमवार को मड़ियाहूं क्षेत्र के जमुआ गांव में राजेश केशरी यादव के घर पर नौ दिवसीय श्रीराम कथा के सातवें दिन आयोजित समारोह में बोल रहे थे। रामकथा का आयोजन राजेश के पिता केशरी यादव की पुण्यतिथि पर किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सोने की लंका पर विजय करने के बाद भी श्रीराम को अपनी जन्मभूमि अयोध्या पसंद आई, क्याेंकि जन्मभूमि स्वर्ग से भी अधिक सुखदायी होती है। उन्होंने कहा कि आदमी को जाति, धर्म, समाज को एकता के बंधन में रखकर प्रेम के साथ रहना चाहिए। मुंबई के विधायक हेमेंद्र मेहता ने केशरी यादव के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने उनका स्वागत किया। आभार प्रकाश विधायक सीमा द्विवेदी और संचालन साहब लाल यादव ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ। इस अवसर पर पूविवि के कुलपति प्रो. पीयूष रंजन, आयुक्त वाराणसी मंडल नितिन रमेश गोकर्ण, उपपुलिस महा निरीक्षक बृजभूषण मौर्य, डीएम भानुचन्द्र गोस्वामी, एसपी अतुल सक्सेना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed