{"_id":"619be1010a87cc57ad4c26d3","slug":"rajnath-singh-will-give-victory-mantra-to-29-thousand-booth-presidents-jaunpur-news-vns6240056114","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 हजार बूथ अध्यक्षों को जीत का मंत्र देंगे राजनाथ सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 हजार बूथ अध्यक्षों को जीत का मंत्र देंगे राजनाथ सिंह
विज्ञापन
टीडी कॉलेज में 27 नवंबर को होने वाली भाजपा काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन की तैयारी तेज हो गई है। सोमवार को भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, साथ ही कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बताया कि टीडी कालेज में अपराह्न 1 बजे से आयोजित इस बूथ सम्मेलन में काशी क्षेत्र के 29, 500 बूथों के अध्यक्ष शामिल होंगे। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सम्मेलन में ‘बूथ जीता तो चुनाव जीता’ के मंत्र की बारीकियों से बूथ अध्यक्षों को अवगत कराएंगे।
भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन की सफलता के लिए सभी 16 जिलों में मंडल व शक्ति केंद्र स्तर पर बैठकों का क्रम पूरा हो चुका है। बैठकों में बनाई गई योजना के अनुसार सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों की शत प्रतिशत उपस्थिति होगी। इसके लिए जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधानसभा प्रभारी, मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रभारियों को अपने-अपने शक्तिकेन्द्र में आने वाले सभी बूथ अध्यक्षों को सम्मेलन स्थल पर पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव जीतने में बूथ अध्यक्षों की अहम भूमिका होती है। पार्टी का यह मानना है कि यदि बूथ जीत लिया तो चुनाव में शत प्रतिशत जीत पक्की होती है। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष जौनपुर पुष्पराज सिंह, जिलाध्यक्ष मछलीशहर रामविलास पाल, सुशील मिश्रा, पीयूष गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, सुनील तिवारी, राजू दादा, अनिल गुप्ता, विनीत शुक्ला, सुशांत चौबे, श्रीकांत श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे