फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Raised awareness about health through a mother-daughter dialogue.

Jaunpur News: मां-बेटी संवाद में स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक, विशेषज्ञों ने दिए जरूरी सुझाव

Sat, 25 Jul 2026 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Raised awareness about health through a mother-daughter dialogue.
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित ‘माँ-बेटी संवाद’’ कार्यक्रम में छात्राओं एवं
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में छात्राओं और उनकी माताओं को महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मां-बेटी संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। कार्यक्रम में महिला स्वास्थ्य, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य और सर्वाइकल कैंसर की समय पर पहचान एवं बचाव के उपाय बताए गए। विद्युत अभियंत्रण विभाग में आयोजित कार्यक्रम में राजकीय मेडिकल कॉलेज की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सरिता पाण्डेय और जनरल फिजिशियन डॉ. पूजा पाठक ने छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ उन्हें संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने कहा कि समय पर जांच और जागरूकता से कई गंभीर बीमारियों की रोकथाम संभव है। कार्यक्रम से पहले 21 जुलाई को 91 छात्राओं का रक्त एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया था। उसी के आधार पर विशेषज्ञों ने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वास्थ्य परामर्श भी दिया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और उनकी माताओं ने स्वास्थ्य संबंधी प्रश्न पूछे, जिनका चिकित्सकों ने वैज्ञानिक और व्यावहारिक तरीके से समाधान बताया। कुलपति प्रो. वंदना सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का तकनीकी समन्वय डॉ. सत्यम उपाध्याय ने किया। विभागाध्यक्ष प्रो. रजनीश भास्कर ने कहा कि विश्वविद्यालय छात्राओं के स्वास्थ्य और समग्र विकास को लेकर लगातार ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। इस अवसर पर डॉ. जाह्नवी, डॉ. अन्नू त्यागी, डॉ. प्रियंका, डॉ. राधिका उरमालिया, डॉ. ऋचा सिंह, डॉ. वनिता सिंह, डॉ. कृष्णा सिंह और डॉ. साक्षी सिंह सहित अन्य शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम में छात्राएं और उनकी माताएं गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन भी शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed