फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Raise self-respect, women, increase decision-making ability

आत्म सम्मान जगाएं महिलाएं, बढाएं निर्णय लेने की क्षमता

Sat, 27 Feb 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Raise self-respect, women, increase decision-making ability
जौनपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत पूर्वांचल विश्वविद्यालय में महिला अधिकार एवं सामाजिक जागरूकता विषय पर वेबीनार हुआ। वक्ताओं ने महिला सुरक्षा, न्याय और आत्मनिर्भरता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने कहा कि महिलाओं में निर्णय लेने की क्षमता विकसित करनी होगी। उन्हें अपना आत्म सम्मान जगाना होगा। महिलाएं सब की बात सुनें, लेकिन जो अंतिम निर्णय हो उसे अपने विवेक से लेना होगा। नारी अबला नहीं, सबला है, धैर्यवान है। सिर्फ जरूरी है महिलाओं के आत्मसम्मान जगाने की। मुख्य अतिथि विज्ञान संकाय की आचार्य प्रो. वंदना राय ने महिलाओं को कानूनी जानकारी दी। सहायक कुलसचिव बबीता सिंह ने कहा कि महिला हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज भी निर्णय लेने के अधिकार से वह वंचित हैं। श्री रामानंद सरस्वती पुस्तकालय जोकहरा आजमगढ़ की निदेशक हिना देसाई ने कहा कि हमें अपनी विशेषता को पहचान कर उस पर काम करने की जरूरत है। वीर कुंवर सिंह विवि आरा की डॉ. प्रतिभा सिंह ने कहा कि लड़के और लड़कियों में दहेज विरोधी व्यवहार की भावना को जागृत करना जरूरी है। संचालन मिशन शक्ति की संयोजक डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव ने एवं आभार डॉ. राकेश यादव ने जताया। सहयोग डॉ. धीरेंद्र चौधरी ने किया। इस मौके पर डॉ. जगदीश, डॉ. झांसी मिश्रा, डॉ. अनीता सिंह, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. पूजा सक्सेना, प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. अजय प्रताप, डॉ. मनोज मिश्रा, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. चंदन राय, डॉ. माया सिंह आदि शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed