फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Raise, read, grow that Bapu has given the advice

पलो, पढ़ो, बढ़ो की नसीहत दे गए बापू

Sun, 02 Oct 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Raise, read, grow that Bapu has given the advice
गांधी तिराहे पर स्थित गांधी पार्क में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। स्वतंत्रता आंदोलन को गति देने के उद्देश्य से साबरमती के संत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जौनपुर की सरजमीं पर दो बार आए थे। यहीं पर उन्होंने पलो, बढ़ो, पढ़ो का नारा दिया था। यहां से उनका गहरा नाता था।
विज्ञापन

पहली बार 10 फरवरी 1920 को ट्रेन से काशी से लखनऊ जाते समय भंडारी स्टेशन पर महात्मा गांधी ने हजारों की जनता को संबोधित किया था। दूसरी बार अपने जन्मदिन के अवसर पर ही दो अक्तूबर 1929 को दूत गांधी जी भंडारी स्टेशन पर उतरे, राजा श्री कृष्ण दत्त दुबे ने उनकी आगवानी की थी। अपनी मोटर से मानिक चौक पर राधा मोहन मेहरोत्रा के घर पहुंचाया। रात में गांधी जी वहीं रहे और अगले दिन सुबह महिला अधिवेशन में महिलाओं को चरखा चलाने और आत्मनिर्भर बनने की शिक्षा दी। इस उल्लेखन महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. रामेश्वर प्रसाद सिंह की डायरी में उल्लेख भी मिलता है।
विज्ञापन

कांग्रेस के नागपुर में अधिवेशन ेमें सेनानी रामेश्वर प्रसाद सिंह के साथ तमाम सेनानी पहुंचे थे। लोगों ने उनसे जौनपुर आने के लिए निवेदन किया। 10 फरवरी 1920 को उनके आने की सूचना पाकर प्रशासन ने विद्यालयों को बंद कर दिया फिर भी हजारों लोग राष्ट्रपिता को देखने पहुंचे। प्लेटफॉर्म पर बने मंच से ही उन्होंने दस मिनट भाषण दिया। उन्होंने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने को कहा था। पलो, बढ़ो और पढ़ो का नारा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी बार के आगमन पर सुबह महिला अधिवेशन में महिलाओं को चरखा चलाने और आत्मनिर्भर बनने की शिक्षा दी। इसी दौरान वे किसी गांव में भ्रमण पर निकले तो देखा कि महिलाओं के कपड़े फटे और मैले थे। इस दशा पर उन्हें बड़ा दुख हुआ और अपने साफे के कपड़े को महिलाओं में वितरित किया। इसे लेकर चरखा चलाने और सूत कातने की पहल भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed