फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rain water filled in Rampur police station premises, police station shifted to rented building

रामपुर थाना परिसर में भरा बारिश का पानी, किराए के भवन में शिफ्ट हुआ थाना

Fri, 13 Aug 2021 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Rain water filled in Rampur police station premises, police station shifted to rented building
रामपुर। स्थानीय थाना परिसर में बारिश का पानी भर जाने से थाना रामपुर बाजार में स्थित किराए के भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है। थाना परिसर में जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण यहां घुटने तक पानी जमा हो गया है। थाने के इंस्पेक्टर समेत सभी उप निरीक्षक, कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल समेत सभी ने बैरकों से अपना सामान समेट लिया और बाजार के अलग अलग मकानों में किराए का कमरा लेकर वहां चले गए हैं। शुक्रवार को थाना प्रभारी ने किराए पर लिए गए कमरे में ही लोगों की फरियाद सुनी।
विज्ञापन

जौनपुर मिर्जापुर मार्ग पर स्थित रामपुर थाने का निर्माण आजादी से पूर्व 1907 में हुआ था। थाने के निर्माण के बाद से थाने के सामने स्थित मुख्य मार्ग भी काफी ऊंचा हो गया। आस पास भी निर्माण कार्य हो गए। जिससे थाना परिसर से जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। पास में एक तालाब है। बारिश के चलते तालाब का पानी भी ओवरफ्लो होकर थाना परिसर में जमा हो गया है। घुटने तक पानी भरने से थाने के पुलिस कर्मियों को भी बैरक तक जाने में परेशानी होने लगी। शुक्रवार को सभी पुलिस कर्मियों ने अपने अपने बैरकों से सामान समेटकर बाजार में किराए के कमरे में शिफ्ट कर दिया। थानाध्यक्ष ने भी किराए के कमरे पर ही जनता की फरियाद सुनी। रामपुर थाने पर इंस्पेक्टर के अलावा पांच दरोगा, सात महिला कांस्टेबल और 47 कांस्टेबल और दीवान की तैनाती है। थाने मेें पुलिस कर्मियों के लिए नए बैरक का निर्माण पांच साल से चल रहा है जो अभी तक पूरा नहीं हो सका है। थाना प्रभारी विजयशंकर सिंह का कहना है कि थाना परिसर में बारिश का पानी भरने के कारण सभी पुलिस कर्मी भी बाहर आ गए हैं। थाने का कार्यालय भी अस्थाई रूप से किराए के भवन में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

जमालापुर पुलिस चौकी पर होगा थाना समाधान दिवस का आयोजन
रामपुर। थाने के प्रभारी निरीक्षक विजयशंकर सिंह ने बताया कि रामपुर थाना परिसर में बारिश का पानी भरने के चलते शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन जमालापुर पुलिस चौकी परिसर में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed