{"_id":"611521a88ebc3ec5a0612da8","slug":"rain-in-jaunpur-water-filled-in-rampur-police-station-and-many-houses-houses-collapsed-and-flood-affected-life-jaunpur-news-vns6056513131","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में बारिशः रामपुर थाना और कई घरों में भरा पानी, मकान गिरने और बाढ़ से जनजीवन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में बारिशः रामपुर थाना और कई घरों में भरा पानी, मकान गिरने और बाढ़ से जनजीवन प्रभावित
विज्ञापन
रामपुर थाने में भरा बारिश का पानी। संवाद
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रामपुर थाना परिसर में पानी भर जाने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश के दौरान मुंगराबादशाहपुर कस्बे के मुहल्ला कटरा में बुधवार की रात मकान भर भराकर गिर गया। संयोग अच्छा था कि किसी को चोट नहीं आई।
राजाबाजार के चरियाही गांव के दर्जनों घरों में पानी भर गया है। पानी भरने से सियाराम का कच्चा मकान धराशायी हो गया। तेज हवा व बारिश के चलते बृहस्पतिवार को भोर में सिकरारा बरईपार मार्ग पर प्रेमराजपुर गांव के पास चिलबिल का पुराना पेड़ गिर गया जिससे 7 घंटे तक आवागमन ठप रहा।
मुंगराबादशाहपुर: कस्बे के मुहल्ला कटरा निवासी सबरे आलम का मकान बुधवार की रात भरभराकर गिर गया। सबरे आलम अपने परिवार के साथ सो रहे थे। रात में मकान से ईट गिरने की आहट हुई। तुरंत वह पत्नी व बच्चों तथा बहू सहित मकान से बाहर आ गए। थोड़ी देर बाद ही मकान की दीवारें भी ढह गई। मकान में रखे सभी सामान दब गए। मकान गिरने से पीड़ित और उसकी दो बेटियां, पत्नी, बहू बेघर हो गए हैं। वहीं राजाबाजार में बारिश के चलते क्षेत्र के चरियाही गांव के कई घरों में पानी घुस गया। जिससे सियाराम का कच्चा मकान गिर गया। दयाराम गौतम, रामबरन, सूरज गौतम, गंगादीन यादव, तीरथ यादव, पंधारी यादव, अमरनाथ, राजपति यादव, राजनाथ यादव आदि घरों मे पानी घुस गया है। लोग घर छोड़कर बाहर छप्परों में जीवन यापन कर रहे है। यही हाल बरहूपुर, गद्दोपुर की चौबान ब्राह्मण बस्ती की है।
विज्ञापन
रामपुर: थाना परिसर में पानी भर जाने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। फरियादियों एवं पुलिस कर्मियों का आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मशीन लगाकर पानी बाहर निकाला जा रहा है। तीन दिन से भारी बरसात होने के कारण समस्या बढ गई है। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने कहा कि उच्च अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। सिकरारा: तेज हवा व बारिश के चलते बृहस्पतिवार को भोर में सिकरारा-बरईपार मार्ग पर प्रेमराजपुर गांव के पास चिलबिल का पुराना पेड़ गिर गया। जिससे लगभग 7 घंटे तक आवागमन ठप रहा। लोग भभौरी गोदाम तथा शेरवां बाजार से रास्ता बदल कर गंतव्य को गए। गांव निवासी सुरेश यादव ने क्षेत्रिय वन रक्षक को घटना की सूचना दिया। लगभग 9 बजे वनकर्मी मौके पर पहुंचे और पेड़ काट कर रास्ता साफ किया। डोभी: एसडीएम चन्द्र प्रकाश पाठक ने बृहस्पतिवार को राजस्व निरीक्षक व हल्का लेखपाल के साथ चंदवक घाट,चवरबर, वरईछ, बीरभानपुर , वरमलपुर, सारेपुर सहित अन्य गांवों का निरीक्षण किया। चंदवक घाट के लोगों ने आने जाने के लिए नाव की मांग की।
सतहरिया: मुंगराबादशाहपुर के मोहल्ला पकड़ी में नाली का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा है। गंदा पानी घरों तक पहुंच जा रहा है। पानी निकलने के लिए नाली नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। गभिरन: उसरौली गांव में लालू, राम अदालत, राजमनि, सुक्खू पाल और शारदा मिश्रा के रिहायशी छप्पर व कच्चा मकान बारिश में गिर गए। जिससे उसमें रखा सामान भीगकर नष्ट हो गया। शेरपुर गांव निवासी चन्द्रेश का कच्चा मकान बारिश गिर गया। पशुशाला में बंधी भैस भी चुटहिल हो गई। वहीं बदलापुर: पट्टी दयाल गांव में अरबिंद साहू का कच्चा मकान बारिश में अचानक भरभरा कर गिर गया। संयोग ही था कि मकान गिरते समय कोई घर में नहीं था। मलबे में दबकर घर-गृहस्थी का हजारों रुपये के सामान के साथ शौचालय व हैंडपंप भी दबकर नष्ट हो गया।