{"_id":"572b495f4f1c1bbc655ccea9","slug":"railway-ticket-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण ठप होने पर यात्रियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण ठप होने पर यात्रियों का हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Thu, 05 May 2016 06:53 PM IST
विज्ञापन
मीरगंज के जंघई स्टेशन के आरक्षण केंद्र का जनरेटर खराब होने के कारण लगी टिकट लेने के लिए यात्रियों की लंबी कतार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जंघई जंक्शन रेलव स्टेशन पर आरक्षण व जनरल टिकट काउंटर का जनरेटर खराब होने पर यात्रियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। एक घंटे तक टिकट काउंटर बंद रहा। इससे कई यात्री को बिना टिकट यात्रा करनी पड़ी। टिकट नहीं मिलने के कारण कई वापस घर लौट गए।
जनरेटर सही होने के बाद टिकट देने का काम शुरू हुआ तब जाकर यात्री शांत हुए। जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन के आरक्षण व जनरल टिकट काउंटर के लिए अलग से 15 केबीए का जनरेटर रखा गया है। मंगलवार से बिजली न आने के कारण युटीएस की बैटरी 8.55 पर खत्म हो गई।
जिससे जनरल टिकट काउंटर पर टिकट लगे लोगों को यात्रा के लिए बीएल पैसेनजर, बुन्देल खंड एक्सप्रेस व रायबरेली जौनपुर इण्टरसीटी का टिकट नहीं मिल सका। जिसके कारण अधिकांश यात्री बिना टिकट के ही यात्रा करने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन
आरक्षण का टिकट नहीं मिलने के कारण तमाम यात्रियों को अपनी यात्रा बीच में स्थगित कर देनी पड़ी। जहां दो दर्जन से ज्यादा लोगों को रिजर्वरेशन के टिकट नहीं मिल पाया। जिससे उन्हें मायुस लौटना पड़ा। बिजली विभाग के इंचार्ज वीके पांडेय ने बताया कि जेनरेटर में गड़बड़ी के कारण 8.55 से 9.55 बजे तक एक घंटा आरक्षण का काम बाधित रहा।
इसके पहले भी कई बार जंघई स्टेशन पर युटीएस में खराबी आने के कारण लोगों को टिकट के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ा है। जिसपर यात्रियों ने हंगामा कर चुके हैं। इसके बाद बी इस समस्या की तरफ विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।