फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Railway employees welcomed the office-bearers of PRKS

Jaunpur News: पीआरकेएस के पदाधिकारियों का रेलकर्मियों ने किया स्वागत

Sat, 20 Jun 2026 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Railway employees welcomed the office-bearers of PRKS
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ (पीआरकेएस) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश मिश्रा के मंडल कार्यालय पर पहली बार आगमन पर मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं (रेल कर्मचारियों) ने स्वागत किया। केंद्रीय अध्यक्ष रमेश मिश्रा ने बताया कि 14 जून को गोरखपुर में केंद्रीय कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ। उसमें निर्वाचित संगठन मंत्री मोहम्मद जावेद, उपाध्यक्ष एसआर सहाय, सहायक मंत्री जयशंकर यादव, कार्यकारिणी सदस्य मुरारी लाल मिश्रा, संजय कुमार तिवारी बने। उन्होंने बताया कि पुरानी पेंशन स्कीम को लागू कराना, संसाधनों की बढ़ोतरी के अनुसार नए कर्मचारियों की भर्ती करने सहित अन्य मांगों को लेकर समय-समय पर आवाज उठाते रहेंगे। कार्यक्रम में मंडल प्रवक्ता पीडी श्रीवास्तव, एसपी श्रीवास्तव, मुरारी लाल मिश्र ,रामप्यारे शर्मा, अरविंद कुमार, जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed