{"_id":"f3fff5b20de67d28c1c1b70801dce113","slug":"railway-employees-protests-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल कर्मचारियों ने पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल कर्मचारियों ने पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
Updated Sat, 28 Nov 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट में विसंगतियों के विरोध में आंदोलित नार्दन रेलवे मेन्स यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार का दिन काला दिवस के रूप में मनाया। भंडारी रेलवे स्टेशन परिसर में काली पट्टी बांध कर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। चेतावनी भी दी कि विसंगतियों को सुधारा नहीं गया तो वे इस मसले को लेकर बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे।
नार्दन रेलवे मेंस यूनियन के जिला इकाई के मंत्री चंद्र प्रकाश सिंह की अगुवाई में रेलवे कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। यहां आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट में वेतनभोगी कर्मचारियों के हितों की उपेक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि हर पांच वर्ष पर बैंकों की तर्ज पर वेतन की समीक्षा होनी चाहिए। वार्षिक वेतन वृद्धि पांच फीसदी किए जाने की मांग की। कहा कि रपोर्ट में सिर्फ तीन फीसदी वेतन वृद्धि की सिफारिश की गई है। आयोग की इस रिपोर्ट में नई पेंशन योजना को समाप्त करने पर कोई विचार नहीं किया गया है। जबकि इसके लिए पूर्व में भी कर्मचारी संगठनों ने मांग उठाई थी। इस मौके पर राकेश श्रीवास्तव, अनिल कुमार मिश्र, खेमराज मौर्य, शैलेष यादव, अखिलेश, चेतराम मीना, अक्षत कुमार, रंजीत, राजेंद्र प्रसाद, दिलशाद, मधुसुदन सिंह, राजेश, छोटेलाल, रामाशीष, दिनेश मुन्ना आदि मौजूद थे।