फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Railway crossing remained closed for one and a half hours, jammed, troubled people

डेढ़ घंटे बंद रही रेलवे क्रासिंग,लगा रहा जाम, परेशान रहे लोग

Mon, 21 Feb 2022 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Railway crossing remained closed for one and a half hours, jammed, troubled people
खेतासराय। रेलवे स्टेशन से 500 मीटर दूर स्थित क्रॉसिंग रविवार को रेलवे ट्रैक का स्लीपर उतारने के कारण डेढ़ घंटे बंद रही, जिससे रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे लोगों को काफी दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन

खेतासराय रेलवे स्टेशन पर मेन लाइन पर रविवार की पूर्वाह्न 11 बजे मालगाड़ी से रेलवे ट्रैक का स्लीपर उतारा जा रहा था। इस दौरान रेलवे क्रॉसिंग को बंद कर दिया गया था। तभी शाहगंज की तरफ से लूप लाइन पर एक मालगाड़ी आ गई, जिससे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक खाली नहीं होने से डोभी रेलवे क्रॉसिंग के समीप इंदौर एक्सप्रेस को रोक दिया गया था। मालगाड़ी के जाने के बाद डोभी रेलवे क्रॉसिंग के समीप खड़ी इंदौर पटना एक्सप्रेस को भी लूप लाइन से गुजारा गया। उधर, रेलवे क्रॉसिंग बंद रहने से दोनों तरफ वाहन की लंबी कतार लग गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डेढ़ घंटे बाद दोपहर 12:25 बजे रेलवे क्रॉसिंग खोला गया। हालांकि खेतासराय के सहायक स्टेशन मास्टर ने इस बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed