फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Raid in Ranno village on the basis of viral video

वायरल वीडियो के आधार पर रन्नो गांव में छापा

Sun, 26 Sep 2021 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Raid in Ranno village on the basis of viral video
बक्शा थाना क्षेत्र के रन्नो गांव के एक कुएं में गोवंश के अवशेष का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार की रात में पुलिस ने रन्नो गांव में छापेमारी की। हालांकि पुलिस का दावा है कि शिकायत निराधार थी।
विज्ञापन

बस्ती से दूर निर्जन स्थान पर स्थित कुएं में पड़े गोवंश के कई सिर, पैर व अन्य अवशेष की फोटो और वीडियो वायरल हुआ था। विश्व हिंदू परिषद व आरएसएस से जुड़े लोगों ने उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत की थी और लंबे समय से गोकशी के अवैध कारोबार चलने की थाने पर शिकायत की थी। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने रन्नो गांव में छापा मारा। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर छापा मारा गया था। लेकिन, मौके पर कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। वहीं, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश दुबे का कहना है कि जानकारी मिलने पर शिकायत ऊपर तक की गई। अगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो वे इस मामले को ऊपर उठाया जाएगा। वही दूसरी तरफ विभाग संपर्क प्रमुख स्वंय सेवक संघ शैलेंद्र पांडे ने भी बताया कि मामले की जो जानकारी मिली थी उसको जांच व कार्यवाही के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed