फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rahul Gandhi's road show today

राहुल गांधी का रोड शो आज

Sat, 10 Sep 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 10 Sep 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi's road show today
राहुल गांधी
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी जिले में पांच घंटे के प्रवास पर शनिवार को आएंगे। उनके स्वागत और सुरक्षा की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। शुक्रवार की देर शाम एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में सुरक्षा का रिहर्सल किया गया। 
विज्ञापन


एडीएम उमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी 10 सितंबर को अंबेडकर नगर से सड़क मार्ग से होते हुए शाहगंज में तकरीबन 11.30 बजे पहुंचेंगे। पब्लिक इंटर कालेज में स्वागत सभा होगी। वहां से कार द्वारा भ्रमण करते हुए एक बजे गुरैनी स्थित मदरसा पहुंचेंगे।
विज्ञापन


जहां वह लंच करेंगे। दो बजे से उनका रोड शो राज कालेज मैदान, भंडारी स्टेशन से शुरू होगा। रोड शो सब्जीमंडी, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, शाहीपुल, ओलन्दगंज, जेसीज चौराहा, रोडवेज तिराहा व कचहरी रोड होते हुए अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही खरका तिराहा स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किसानों से मुलाकात व आभार सभा करेंगे। इसके बाद वाजिदपुर तिराहा होते हुए चोरसंड व गौराबादशाहपुर जाएंगे। जहां 4.30 बजे धन्यवाद सभा को संबोधित करेंगे। इसके 12 मिनट बाद वह आजमगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।

 सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। रोड शो के दौरान आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। एसपी ग्रामीण अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि सुरक्षा में तीन एएसपी, दस सीओ, सौ एसआई, चालिस महिला कांस्टेबल, और 600 सिपाहियों के साथ दो कंपनी पीएसी लगाई गई है। चार  मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। प्रत्येक मजिस्ट्रेट के साथ एक सीओ होंगे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का शाहगंज से लेकर गौराबादशाहपुर तक जगह-जगह स्वागत होगा। इसके लिए सैकड़ों तोरड़ द्वार बनाए गए हैं। विधायक नदीम जावेद ने बताया कि शाहगंज में स्वागत समारोह को राहुल गांधी संबोधित करेंगे उसके बाद खेतासराय में स्वागत होगा। 


गुरैने मदरसे में वह अल्पसंख्यक समाज के साथ लंच करेंगे। रोड शो के दौरान कोतवाली पर सर्राफा कारोबारी, गल्ला मंडी में गल्ला कारोबारी, सब्जी मंडी पर अल्पसंख्यक महिलाएं स्वागत करेंगी। टीडी कालेज रोड पर ब्राहमण सभा के लोग शंख बजाकर स्वागत करेंगे। रोडवेज के पास छात्र नेता कलेक्ट्रेेट के सामने अधिवक्ता स्वागत करेंगे। गांधी तिराहे पर किसानों से राहुल गांधी रूबरू होंगे और उनके साथ बातचीत करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed