फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Radhakrishna temple of Vaishno theft silver crown

वैष्णो मंदिर से राधाकृष्ण के चांदी के मुकुट चोरी

Wed, 11 Mar 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो, जौनपुर, अमर उजाला
ब्यूरो, जौनपुर, अमर उजाला Updated Wed, 11 Mar 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Radhakrishna temple of Vaishno theft silver crown
क्षेत्र के सिधवन गांव स्थित पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर का सोमवार रात ताला तोड़कर राधा-कृष्ण के चांदी का मुकुट समेत दानपेटी में रखे हजारों रुपये नकदी चोर उठा ले गए।
विज्ञापन


राधाकृष्ण की मूर्ति में लगी सोने की आंख भी चोर निकाल ले गए। मंदिर में पूरा सामान बिखरा पड़ा था। मंदिर के पुजारी को घटना की जानकारी मंगलवार को सुबह हुई। इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मंदिर में चोरी से गांव के लोगों में रोष है।
विज्ञापन



सिधवन गांव में मां वैष्णो देवी का मंदिर है। सोमवार की रात मंदिर का ताला तोड़कर चोर मंदिर में रखी चार दान पेटियां तोड़कर उसमें रखा दान का हजारों रुपये नकद उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 राधा-कृष्ण के  चांदी का मुकुट, मंगलसूत्र और दोनों मूर्तियों में लगी सोने की आंख भी चोरों ने निकाल लिया। घटना की जानकारी मंगलवार को सुबह तब हुई पुजारी मधुकर मंदिर में पूजा करने पहुंचे। मंदिर का ताला टूटा पड़ा था। दोनों मूर्तियों को तोड़कर उसमें लगी सोने की आंख भी निकाल लिए। खबर लगने पर गांव के  लोगों की भीड़ मौके  पर जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed