फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fake ballot recovered from Election Officer

शिक्षक संघ के चुुनाव में हंगामा

Sat, 06 Jan 2018 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
Fake ballot recovered from Election Officer
चुनाव पर सवाल
 माध्यमिक शिक्षक संघ चेत नारायण गुट के चुनाव में फर्जी मतपत्र लाने के मुद्दे पर शिक्षकों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया गया। आरोप-प्रत्यारोप के चलते मतगणना कार्य स्थगित कर दी गई। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दिलीप कुमार सिंह ने चुनाव अधिकारी पर फर्जी मतपत्र लेकर आने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनको मतपेटिका में मतपत्र डालते हुए पकड़ा गया है। उनके पास से पांच मतपत्र एक सीरियल के मिले। चुनाव अधिकारी का कहना है कि मतपेटिका के बगल एक सेट मत पत्र गिरा था, जिसे वे उठाकर सील कर रहे थे।
विज्ञापन

टीडी कालेज परिसर में शुक्रवार को सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हुआ। संघ के प्रांतीय मंत्री नरेंद्र सिंह चुनाव अधिकारी बनाए गए थे। दो बजे तक मतदान और उसके बाद मतगणना होनी थी। कुल 1042 वोटरों में 932 मतदान कर चुके थे। दो बजने से थोड़ा पहले  अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दिलीप कुमार सिंह मतदान कक्ष में पहुंचे और हंगामा करने लगे। आरोप लगाया कि जब वह पहुंचे तब चुनाव अधिकारी फर्जी मतदान करवा रहे थे। उनके हाथ से कोषाध्यक्ष पद के पांच एक ही सीरियल के मतपत्र थे। उधर, चुनाव अधिकारी नरेंद्र सिंह का कहना था कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से खत्म हो चुका था। वे मतपत्रों को समेट रहे थे। तभी दिलीप सिंह वहां पहुंच गए। कुछ मतपत्रों को उठा लिया और हंगामा करने लगे। चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हुई है। विवाद बेबुनियाद है। बैटल पेपर और मत पेटिका को सीलकर प्रांतीय नेतृत्व को भेज दिया गया। पर्यवेक्षक रमेश सिंह का कहना है कि अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दिलीप सिंह और चुनाव अधिकारी के बयान का संकलन कर प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया गया है।
विज्ञापन


तीन पदों के लिए हुआ था मतदान
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ के तीन पद अध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ था। अध्यक्ष पद के लिए दिलीप सिंह, सुधाकर सिंह, मंत्री पद के लिए प्रमोद सिंह और अशोक कुमार यादव, व कोषाध्यक्ष पद के लिए रविंद्र मिश्र और जयकिशुन यादव चुनाव मैदान में थे। कुछ 1042 शिक्षक मतदाता था। 932 शिक्षकों ने मतदान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed