{"_id":"668c61810299ea4d97022fb4","slug":"quack-accused-of-childs-death-absconds-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-118474-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: बालक की मौत का आरोपी झोलाछाप फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: बालक की मौत का आरोपी झोलाछाप फरार
विज्ञापन
क्षेत्र के मानीकला गांव में गलत इंजेक्शन लगाने से सात वर्षीय बालक की हुई मौत के मामले में पांच दिन बाद भी पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल पाया। मौत के बाद से आरोपी झोलाछाप फरार है। पुलिस भी अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है जबकि स्वास्थ्य विभाग ने भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। क्षेत्र के गयासपुर नोनारी गांव निवासी रंजीत कुमार की पत्नी पूनम अपने बेटे ऋषभ सात का इलाज कराने तीन जुलाई की शाम मानीकला में एक झोलाछाप के पास गई थी। उसने बालक को इंजेक्शन लगाया तो उसकी हालत बिगड़ गई और कुछ देर बाद मौत हो गई थी। घटना के बाद झोलाछाप क्लीनिक बंदकर फरार हो गया था। मां पूनम की तहरीर पर पुलिस ने उसी रात झोलाछाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। अभी तक कार्रवाई न होने से नाराज परिजनों के साथ थाने पर पहुंचे ग्रामीणों को पुलिस ने बताया था कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है लेकिनघटना के पांच दिन बाद भी वह फरार है। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने घटना के दूसरे दिन केवल पीड़ित परिवार से पूछताछ कर अपना कोरम पूरा कर लिया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक बालक की पीएम रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग की टीम मानी कला में आरोपी झोलाछाप के क्लीनिक पर जांच के लिए गई थी लेकिन क्लीनिक बंद मिली। जल्द ही उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डॉ.सूर्य प्रकाश यादव, प्रभारी चिकित्साधिकारी सोंधी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम मानी कला में आरोपी झोलाछाप के क्लीनिक पर जांच के लिए गई थी लेकिन क्लीनिक बंद मिली। जल्द ही उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डॉ.सूर्य प्रकाश यादव, प्रभारी चिकित्साधिकारी सोंधी।
विज्ञापन