{"_id":"63133f86e1c3f42b0767193b","slug":"python-swallowed-nilgai-child-in-jaunpur-panic-among-villagers-after-seeing-sight","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नजारा देख ग्रामीणों में दहशत: जौनपुर में नीलगाय के बच्चे को निगल गया अजगर, वन विभाग ने कब्जे में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजारा देख ग्रामीणों में दहशत: जौनपुर में नीलगाय के बच्चे को निगल गया अजगर, वन विभाग ने कब्जे में लिया
Sat, 03 Sep 2022 05:20 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 03 Sep 2022 05:20 PM IST
सार
जौनपुर जिले के एक गांव स्थित खेत में शनिवार दोपहर विशालकाय अजगर नजर आया।अजगर ने निलगाय के बच्चे को निगल लिया था। नजारा देख ग्रामीणों में दहशत का माहौल हो गया।
विज्ञापन
अजगर को वन विभाग ने कब्जे में लिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जौनपुर में गोमती नदी के तट से सटे खेत में विशालकाय अजगर ने नीलगाय के बच्चे को निगल लिया। यह नजारा देख ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया-सुरजघाट मार्ग पर गोमती नदी के तट से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर खेत में एक विशालकाय अजगर नीलगाय के बच्चे को निगल रहा था। पास से गुजर रहे एक व्यक्ति की नजर उसपर पड़ी। शोर मचाया तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। अजगर की लंबाई लगभग 14 फुट देख कर लोग भयभीत हो गए।
विज्ञापन
अजगर ने इधर-उधर भागने की कोशिश की तो मौके पर अफरातफरी मच गई। किसी हिम्मत नही हो रही थी की उसे उठाकर खेतों से दूर करे। इस दौराने मौके पर जुटे युवाओं ने हिम्मत दिखाई। एक रस्सी के सहारे अजगर को कई जगह से बांध दिया। इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई।
विज्ञापन
अजगर को वन विभाग ने कब्जे में लिया
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर मौजूद चौकिया निवासी विपिन कुमार ने नौजवानों के साथ विशालकाय अजगर को अपने हाथों से पकड़कर खेत से निकालकर सुरक्षित स्थान सड़क पर ले गए। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने डायल 112 व वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे कब्जे में ले लिया।