{"_id":"6a5a8616b7c39898db066bf1","slug":"puvvu-topper-list-released-women-bag-52-out-of-84-gold-medals-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-159176-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पूविवि की टॉपर लिस्ट जारी, 84 गोल्ड मेडल में से 52 पर बेटियों का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पूविवि की टॉपर लिस्ट जारी, 84 गोल्ड मेडल में से 52 पर बेटियों का कब्जा
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने सत्र 2026 की परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाले टॉपरों की सूची शुक्रवार को जारी कर दिया। इस बार भी लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। गोल्ड मेडल के लिए 84 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इनमें 52 छात्राएं और 32 छात्र शामिल हैं।
विश्वविद्यालय के सभागार में शुक्रवार को कुलपति प्रो. वंदना सिंह की अध्यक्षता में देर शाम हुई परीक्षा समिति की बैठक टॉपरों की सूची जारी की गई। प्रभारी कुलसचिव व परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 27 जुलाई को आयोजित दीक्षांत समारोह में इस बार 84 छात्रों को मेडल दिया जाना है। स्नातक स्तर पर कुल 22 मेडल दिए जाएंगे। इसमें 14 लड़कियां और 8 लड़के शामिल हैं।
इसी प्रकार स्नातकोत्तर स्तर पर 45 छात्रों को मेडल दिया जाना है। इसमें 27 लड़कियां और 18 लड़के शामिल हैं। अन्य विषयों में कुल 17 मेडल दिए जाएंगे। इसमें 11 लड़कियां और 6 लड़के शामिल हैं। परीक्षा परिणामों में लड़कियों ने पिछले साल की तरह स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) की सूची में बाजी मारी है। मेडल पाने वालों में लड़कियां 61.90 फीसदी और लड़के 38.09 फीसदी हैं।
विज्ञापन
आपत्तियां नहीं मिलने पर सूची को अंतिम सूची मान लिया जाएगा
परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि सत्र 2026 की परीक्षा का परिणाम घोषित करने के बाद टॉपरों की सूची भी प्रकाशित कर दी गई है। सूची विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। संबंधित किसी भी छात्र को यदि कोई आपत्ति है तो वह 20 जुलाई तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। आपत्तियां नहीं मिलने पर इस सूची को अंतिम सूची मान लिया जाएगा।