{"_id":"5883b74d4f1c1b1a6eefe4b4","slug":"puvivi-rabindra-defeated-indian-universities","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूविवि ने रविंद्र भारतीय विश्वविद्यालय को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूविवि ने रविंद्र भारतीय विश्वविद्यालय को हराया
jaunpur
Updated Sun, 22 Jan 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
महिला वाॅलीबाल प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।
- फोटो : jounpur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीर बहादुर सिंह पूविवि के स्टेडियम में शनिवार को पूर्वी क्षेत्र अन्तर विश्वविद्यालयी वालीबाल महिला प्रतियोगिता में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम ने रविंद्र भारतीय विवि को हरा दिया। पूविवि समेत चार टीमें अन्तिम मुकाबले में पहुंच गई है। पहला मैच पूविवि व पं. रविशंकर विवि रायपुर विश्वविद्यालय के बीच खेला गया। जिसमें पूविवि ने 3-0 के अन्तर से पं. रविशंकर रायपुर विवि को पराजित किया। दूसरा मैच रविन्द्र भारती विश्वविद्यालय व कोलकाता विश्वविद्यालय के बीच खेला गया। जिसमें कोलकाता विश्वविद्यालय ने एक तरफ मुकाबले में रविन्द्र भारतीय विश्वविद्यालय को 3-0 अंकों के अंतर से पराजित किया।
तीसरे मैच पूविवि व रविन्द्र भारतीय विवि के बीच खेला गया। जिसमें पूविवि ने रवीन्द्र भारतीय विवि को 3-0 अंकों के अंतर से पराजित किया। चौथे मैच में पं रविशंकर विश्व विद्यालय ने कोलकाता विवि को 3-2 अंकों के अंतर से पराजित किया। रविवार को आल इंडिया प्रतियोगिता के लिए क्वालीफ ाई चारों टीम में खिताबी मुकाबला होगा।