फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Purvanchal University semester examinations postponed

पूर्वांचल विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं टली, अब मार्च में होगी परीक्षा

Sun, 28 Feb 2021 03:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 28 Feb 2021 03:02 PM IST
विज्ञापन
Purvanchal University semester examinations postponed
पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर। - फोटो : अमर उजाला

पूर्वांचल विवि परिसर में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षा ऐनवक्त पर टाल दी गई हैं। एक मार्च से शुरू होने वाली परीक्षा अब आठ मार्च से होंगी। इसका कार्यक्रम भी जल्द विवि की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

विज्ञापन


वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परिसर में एमबीए, इंजीनियरिंग, स्नातक, परास्नातक के कई कोर्स संचालित हैं। इनमें रेगुलर सेमेस्टर/बैक /स्पेशल बैक पेपर की परीक्षा एक मार्च से होनी थी। परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया। छात्र-छात्रा इसी आधार पर तैयारी में जुटे थे।
विज्ञापन


परीक्षा शुरू होने से ठीक एक दिन पहले ही इसे स्थगित कर दिया गया है। अब यह परीक्षाएं आठ मार्च से कराई जाएंगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से परीक्षा टाली गई है। आठ मार्च से होने वाली परीक्षा का कार्यक्रम वेबसाइट पर शीघ्र ही अपलोड कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed