{"_id":"619665e8594b1c0c833c7a5d","slug":"purvanchal-university-convocation-mass-communication-department-student-shakambhari-will-get-atul-maheshwari-gold-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल विवि दीक्षांत समारोह: जनसंचार विभाग के छात्र शाकम्भरी नंदन को मिलेगा अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल विवि दीक्षांत समारोह: जनसंचार विभाग के छात्र शाकम्भरी नंदन को मिलेगा अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक
Thu, 18 Nov 2021 08:42 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 18 Nov 2021 08:42 PM IST
सार
जौनपुर निवासी शाकम्भरी नंदन पूर्वांचल विश्वविद्यालय के तीसरे छात्र हैं जिन्हें अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक मिलेगा। शुरू से ही मेधावी रहे शाकम्भरी को इसके पूर्व काशी विद्यापीठ में बीए जनसंचार में भी 2019 में गोल्ड मेडल मिला था।
विज्ञापन
शाकंभरी नंदन सोन्थालिया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के एमए जनसंचार विषय में सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्र शाकम्भरी नंदन सोन्थलिया को अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। वर्ष 2021 में एमए जनसंचार विषय में सर्वोच्च अंक पाने पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 10 दिसंबर को होने वाले 25वें दीक्षांत समारोह में उन्हें यह पदक प्रदान करेंगी।
विज्ञापन
यह पुरस्कार अमर उजाला के नवोन्मेषक अतुल माहेश्वरी के नाम पर शुरू किया गया है। इससे पहले 2020 में सौम्या तिवारी को अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक मिला था। शाकम्भरी पूविवि. के तीसरे छात्र हैं जिन्हें यह सम्मान मिला है। शुरू से ही मेधावी रहे शाकम्भरी को इसके पूर्व महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बीए जनसंचार में भी 2019 में गोल्ड मेडल मिला था। परीक्षा में उसे 2000 में से 1495 अंक मिले हैं।
विज्ञापन
शाकंभरी का ये है सपना
जौनपुर निवासी इनके पिता विजयंत सोन्थलिया जिले के प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं। शाकम्भरी का सपना जनसंचार में शोध करने के बाद देश की बड़े संस्थान में काम करने का है। उनका मानना है कि जनसंपर्क ऐसी विधा है जिसके माध्यम से देश की छवि को निखारने में योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु डॉ. सुनील कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह और माता-पिता को दिया है।
विज्ञापन
पढ़ेंः काशी विद्यापीठ: यूजी-पीजी के छात्रों को रोजगार से जोड़ेगा मैनेजमेंट सर्टिफिकेट कोर्स, ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं