फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   PUIV's B.Ed and M.Ed semester exams from June 1

Jaunpur News: पूविवि के बीएड और एमएड की सेमेस्टर परीक्षाएं एक जून से

Fri, 29 May 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
PUIV's B.Ed and M.Ed semester exams from June 1
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बीएड और एमएड के समसेमेस्टर की परीक्षाएं एक जून से होंगी। वित्तपोषित महाविद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर और गाजीपुर में कुल 193 महाविद्यालयों का संचालन हो रहा है। इसमें जौनपुर में 64 और गाजीपुर में 129 महाविद्यालयों में बीएड का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

इन महाविद्यालयों में बीएड के करीब 20 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनके सम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक जून की तिथि नियत किया है। परीक्षा के लिए केवल एडेड महाविद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सामग्री भेज दी गई है। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया गया है कि सीसी टीवी की निगरानी में पारदर्शी तरीके से परीक्षाएं कराई जाएं। परीक्षा केंद्रों पर भी परीक्षा की तैयारी को लेकर कार्यालय खुले हैं। अभी बीएड, एमएड और बीएससी कृषि की परीक्षाएं होनी हैं। इनकी परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। परीक्षाएं पहली पाली में सुबह नौ बजे से 12 बजे तक कराई जाएंगी। परीक्षा केंद्रों को परीक्षा केंद्रों को परीक्षा कार्यक्रम उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed