फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Public participation is necessary in environmental protection: Prof. Ravi Shankar..

पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी जरुरी : प्रो. रविशंकर..

Fri, 04 Jun 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Public participation is necessary in environmental protection: Prof. Ravi Shankar..
विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर पूविवि के रज्जू भइया संस्थान के संयोजन में भू एवं ग्रहीय विज्ञान विभाग की ओर से वेबिनार हुआ। पर्यावरण संरक्षण : विश्लेषण एवं भविष्य की रणनीतियांऽ विषय पर विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे। पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अवध विवि के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने पर्यावरण व पारिस्थितिकी के विविध आयामों पर चर्चा की। कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जनमानस को आगे आना होगा। इसे अभियान बनाकर अपनी दिनचर्या में शामिल करने की आवश्यकता है। जनजागरण व जनभागीदारी से ही पर्यावरण संरक्षण व संवर्द्धन सुनिश्चित किया जा सकेगा। अध्यक्षीय संबोधन में पूविवि की कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने आज जब देश कोरोना संकट से गुजर रहा है तब पर्यावरण संरक्षण व संतुलन और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। उन्होंने विवि की ओर से इस दिशा में किए गए कार्यों की चर्चा की। मुख्य वक्ता भारत मौसम विज्ञान विभाग के अपर महानिदेशक डॉ. कमलेश कुमार सिंह ने जलवायु परिवर्तन और मौसम विज्ञान के अध्ययन का कृषि एवं दैनिक जीवन मे उपयोग की महत्ता बताया। ग्रीनहाउस गैस के बढ़ते विपरीत प्रभाव के बारे में चर्चा की। उन्होंनेकहा कि हम अपने मुनाफे के लिए प्रकृति व पर्यावरण को नजरअंदाज कर रहे हैं जो बेहद चिंताजनक है। वेबिनार का संचालन डॉ. नीरज अवस्थी और अथितियों का स्वागत संस्थान के निदेशक प्रो. देवराज सिंह ने किया। भू एवं ग्रहीय विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. श्याम कन्हैया सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। तकनीकी सहयोग डॉ. शशिकांत यादव व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. श्रवण कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed