फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   PU: Admit card issued for BBA and LLB semester examination

पूविवि : बीबीए और एलएलबी सेमेस्टर परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी

Fri, 16 May 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
PU: Admit card issued for BBA and LLB semester examination
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बीबीए द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 मई से शुरू होंगी। परीक्षा के लिए छात्रों को प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्नपत्र पहुंचा दिए गए हैं। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया गया है कि वह सुचितापूर्ण और पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराएं।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक डाॅ.विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बीबीए द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 मई से शुरू होंगी, जबकि चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 मई से शुरू हो रही हैं। सभी पत्र दो घंटे के होंगे। परीक्षा केंद्रों को परीक्षा सामग्री भेज दी गई है। बीबीए, बीसीए, एलएलबी, एलएलएम के परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। बीएड और एलएलबी की परीक्षाएं 21 मई से शुरू होनी हैं। उन्होंने बताया कि बीबीए द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 16,19, 21,23, 28,30 और 31 मई को कराई जाएंगी। बीबीए चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 17, 20, 22, 24, 27, 29, 30 और 31 मई को कराई जाएंगी। बीएड, एलएलबी, एलएलएम की परीक्षा के लिए भी कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। बीएड और एलएलबी की परीक्षा के लिए केवल वित्तपोषित महाविद्यालयों को ही केंद्र बनाया गया है। बीएड में जौनपुर और गाजीपुर कुल 194 महाविद्यालयों के करीब 19400 परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें जौनपुर में बीए़ड के 64 महाविद्यालय और गाजीपुर के 130 महाविद्यालयों के छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


पर्यावरण संरक्षण सभी की नैतिक जिम्मेदारी-जौनपुर। राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को पर्यावरण शिक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा पर्यावरण संरक्षण सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यशाला की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ.नीता सिंह ने की। डॉ.नीता सिंह ने पर्यावरणीय जागरूकता के लिए सभी को प्रेरित किया। मुख्य अतिथि डॉ.मायानंद उपाध्याय ने कहा कि पर्यावरणीय शिक्षा आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इससे भावी पीढ़ी को सतत विकास की दिशा में अग्रसर किया जा सकता है। बीएड विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.सुनीता गुप्ता ने पर्यावरण के महत्व को बताया। इस अवसर पर डॉ.लाल साहब, बीएड विभाग के डॉ.निशिथ सिंह ने भी पर्यावरणीय मुद्दों पर अपने विचार रखा। संचालन डॉ.चंद्रामबुज कश्यप ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed