{"_id":"5e52c7808ebc3ef3c52fc4e3","slug":"protesters-banished-lathis-17-arrested-jaunpur-news-vns5124339103","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनकारियों को लाठी भांज भगाया, 17 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शनकारियों को लाठी भांज भगाया, 17 गिरफ्तार
विज्ञापन
शहर में जुलूस निकालते भीम आर्मी के सदस्य।
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। राष्ट्रीय नागरिकता पंजीकरण (एनआरसी), नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय जनसंख्या पंजीकरण (एनपीआर) के खिलाफभीम आर्मी के आह्वान पर रविवार को शहर में जुलूस निकाल रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ दिया। सुतहट्टी तिराहा और बदलापुर पड़ाव के पास से पुलिस ने 89 लोगों को हिरासत में लिया, जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। बाद में नाबालिग और महिलाओं को समझा बुझाकर पुलिस ने छोड़ दिया। भीम सेना के अनिल कुमार समेत 17 लोगों को 144 के उल्लंघन और बलवा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया जबकि 67 पर शांति भंग की कार्रवाई की गई।
एनआरसी और सीएए के विरोध में रविवार को भारत बंद का आह्वान करते हुए चार दिन पहले ही शहर में जगह-जगह पोस्टर चस्पा किए गए थे।पोस्टर में भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की ओर से भारत बंद का आह्वान किया गया था। सुबह करीब 11 बजे से ही जिले के अलग-अलग हिस्सों से संगठन के कार्यकर्ता भंडारी रेलवे स्टेशन के पास एकत्र होने लगे। वहां से जुलूस निकालकर उन्हें कोतवाली, ओलंदगंज से होते बहुए आंबेडकर तिराहे तक जाना था। जुलूस सूचना पहले से होने के कारण जगह-जगह पुलिस तैनात कर दी गई थी।
करीब साढ़े 12 बजे स्टेशन से जुलूस निकला। हाथ में तिरंगा और संविधान लिए कार्यकर्ता नारे लगाते हुए 12:50 बजे सुतहट्टी तिराहे के पास पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस पर प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। पुलिस ने लाठी फटकार कर भीड़ को तितरबितर किया। यहां 32 लोगों को हिरासत में ले लिया गया। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्रनाथ मिश्र, एसपी सिटी डॉ अनिल पांडेय, सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। जुलूस में शामिल होने के लिए बक्शा इलाके से आ रहे 56 लोगों को पुलिस ने बदलापुर पड़ाव के पास से हिरासत में लेकर बक्शा थाने भेज दिया। बक्शा थाने और शहर कोतवाली में हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों में से नाबालिग और महिलाओं को समझा बुझाकर पुलिस ने छोड़ दिया। बक्शा प्रतिनिधि के अनुसार यहां हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों मे ंसे 11 हाईस्कूल के और 10 इंटर के छात्र थे। जिन्हें समझा बुझाकर छोड़ दिया गया।