फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Proposal pass for new building of Zafarabad Nagar Panchayat

जफराबाद नगर पंचायत के नए भवन के लिए प्रस्ताव पास

Tue, 23 Mar 2021 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Proposal pass for new building of Zafarabad Nagar Panchayat
जफराबाद। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में मंगलवार को नगर पंचायत के नए कार्यालय निर्माण का प्रस्ताव सभी सभासदों ने एक स्वर से पास कर दिया। इसके अलावा श्मशान घाट और नाव घाट के सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव भी बिना किसी शोर शराबे के पास कर दिया गया।
विज्ञापन

जफराबाद नगर पंचायत बोर्ड की हैठक मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद बरनवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक की कार्यवाही शुरू हुई तो पहले पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई। सभासदों के प्रस्ताव पर कराए गए विकास कार्यों की भी पुष्टि की गई। नगर पंचायत परिसर में एक नए कार्यालय के निर्माण के प्रस्ताव को भी सभासदों ने एक स्वर से पास कर दिया। नगर पंचायत के नावघाट मुहल्ले में गोमती नदी के तट पर एक श्मशान घाट का निर्माण और नावघाट का सुन्दरीकरण के लिए भी प्रस्ताव पास किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद बरनवाल ने बताया कि नए कार्यालय के निर्माण, श्मशान घाट तथा नावघाट के सुन्दरीकरण का प्रस्ताव आज ही शासन को भेजा दिया गया। ईओ आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि सभासदों ने अपने अपने वार्ड में विकास कार्य के लिए भी कई प्रस्ताव दिए हैं। प्राथमिकता के आधार पर उनके प्रस्तावों पर भी विकास कार्य कराया जाएगा। बैठक में सभासद अजय मौर्य, दुर्गा देवी, अवधनारायण, विक्रम,चन्द्रशेखर सरोज, साजिया मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed