फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Prohibited Items found in the district jail

जिला जेल में मिली प्रतिबंधित वस्तुएं

Thu, 12 Jan 2017 01:21 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Thu, 12 Jan 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
Prohibited Items found in the district jail
जिला कारागार।
मंगलवार की आधी रात को जिला कारागार में तकरीबन दो घंटे तक बंदियों के सामानों की तलाशी डीएम, एसपी की मौजूदगी में ली गई। इस दौरान विदेशी सिगरेट समेत मौत का सामान, ईयरफोन आदि बरामद हुआ । वैसे जेल प्रशासन कुछ खास सामान नहीं मान रहा है।
विज्ञापन


वहीं एसपी का कहना है कि बरामद नुकिलेदार छड़ों से हमला कर किसी की जान ली जा सकती है।  जेल में बंद शातिर अपराधी मोबाइल का उपयोग कर रहे हैं। ऐसी पुख्ता जानकारी पुलिस के पास है। बदमाशों पर शिकंजा कसने की गरज से प्रशासन ने दस दिनों के अंदर दूसरी बार जेल पर छापा मारा।
विज्ञापन


जहां तकरीबन दो घंटे तक बारी बारी से  सभी बैरकों में बंदियों के सामानों की तलाशी कराई गई। वैसे तो इस बार भी कोई मोबाइल बरामद नहीं हुआ लेकिन यह स्पष्ट हो गया कि जेल में उसका यूज कोई न कोई  बंदी जरूर  कर रहा है। इस बार भी एक ईयरफोन बरामद होना इसका प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी के प्रथम सप्ताह में मोबाइल की दो बैट्री जेल से बरामद हुई थी। सबसे अहम सवाल यह है कि जेल में कई बार बंदियों के बीच मारपीट की घटनाएं हो चुकी है। एक दूसरे के विरोधी भी जेल में बंद है। ऐसे में लंबी छड़ों को नुकिलेदार बनाकर रखा गया था जिससे किसी की भी जान पेट एवं सिर में मार कर ली जा सकती है।

तीन छोटी छड़ें , चाकू जैसे हथियार आदि भी बरामद हुआ। देर रात में डीएम भानुचंद्र गोस्वामी एवं एसपी अतुल सक्सेना पैरा मेलेट्री फोर्स के साथ पहुंचे तो हड़कंप मच गया। जेल अधीक्षक शैलेंद्र मैत्रेय का कहना है कि सिगरेट पीने पर मनाही नहीं है।


जहां तक छड़ों का सवाल है निर्माण कार्य चल रहा है ऐसे में छड़ इधर उधर पड़ा हुआ है। उधर एसपी अतुल सक्सेना का कहना है कि छड़ें नुकीलेदार बना कर रखा गया था। उससे किसी की भी जान हमला कर ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस बार भी मोबाइल बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed