खाद, बीज की उपलब्धता और सिंचाई की सुविधा न होने के विरोध में एसयूसीआई (सी) जिला कमेटी की ओर से बदलापुर तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया। इसके पहले, बदलापुर सब्जी मंडी परिसर से जुलूस भी निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने सरकार से किसानों की समस्या दूर करने की मांग की।
जुलूस में भारी संख्या में किसान मजदूर शामिल हुए और मांग की कि खेती के लिए खाद पर्याप्त मात्रा में अविलंब उपलब्ध कराओ, बिजली कटौती पर रोक लगाओ और 24 घंटे बिजली दो, सभी नहरों में पर्याप्त पानी दो, छुट्टे पशुओं और जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा करो, जनविरोधी-बिजली संशोधन अधिनियम 2021 रद्द करो। प्रदर्शन के दौरान बिजली संशोधन अधिनियम 2021 के खिलाफ केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को संबोधित 5 सूत्री मांगपत्र और क्षेत्रीय किसान समस्याओं को लेकर 5 सूत्री मांगपत्र उपजिलाधिकारी बदलापुर को सौंपा गया। किसान आंदोलन एक ऐतिहासिक उदाहरण हम सबके सामने है, जो हमेशा किसानों मजदूरों के लिए प्रेरणा स्रोत के रूप में काम करता रहेगा। इस मौके पर रविशंकर मौर्य, हीरालाल गुप्ता, मिथिलेश कुमार मौर्य, दिलीप कुमार, तालुकदार, अशोक कुमार खरवार, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, लालता प्रसाद, राजबहादुर मौर्य, राम गोविंद सिंह, इंदु कुमार शुक्ल, सुखराज सरोज, राकेश निषाद, छोटेलाल मौर्य, संतोष प्रजापति, शिवप्रसाद राधेश्याम चौबे, अनीता निषाद, शोभा मौर्य, विजय प्रकाश गुप्ता, राजाराम, रामदेव मौर्य आदि मौजूद रहे।