फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Private lineman dies due to current, second scorching

करंट से प्राइवेट लाइनमैन की मौत, दूसरा झुलसा

Wed, 08 Jul 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Private lineman dies due to current, second scorching
रामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सैदीपुर गांव में बुधवार की शाम पोल पर चढ़कर 11 हजार वोल्ट का तार ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से एक प्राइवेट लाइनमैन की मौत हो गई। उसका दूसरा साथी गंभीर रुप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पीएचसी पर पहुंचकर हंगामा किया। उपकेंद्र के कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए उन्होंने पुलिस को शव देने से इंकार कर दिया। काफी देर तक पुलिस से उनकी नोक-झोंक भी हुई। देर शाम पुलिस ने जबरन शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, हादसे के बाद उपकेंद्र पर ताला जड़कर कर्मचारी फरार हो गए।
विज्ञापन

अचानकपुर दामोदरा गांव निवासी बच्चन गौतम संविदा लाइनमैन है। बुधवार की शाम रामपुर विद्युत उपकेंद्र से शट डाउन लेने के बाद वह गांव के ही प्राइवेट लाइनमैन अर्जुन यादव (21) के साथ दामोदरा गांव में 11 हजार वोल्ट बिजली का तार ठीक करने के लिए ट्रांसफार्मर वाले पोल पर चढ़े। दोनों तार ठीक कर रहे थे तभी अचानक आपूर्ति शुरू हो गई। अर्जुन और बच्चन दोनों करंट की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। पीएचसी पर चिकित्सकों ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया, जबकि बच्चन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। वह उपकेंद्र के कर्मचारियों पर कार्रवाई और मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। करीब ढाई घंटे तक पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोक-झोंक चलती रही। बिजली निगम का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। देर शाम पुलिस ने किसी तरह शव को कब्जे में लिया। एसओ बालेंद्र यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसडीओ संजय गुप्ता का कहना था कि बच्चन संविदा लाइनमैन है। उसके साथ कौन था, यह जानकारी नहीं है। पोल पर चढ़ने से पहले विद्युत उपकेंद्र से सप्लाई बंद कराई गई थी कि नहीं यह पता कराया जा रहा है। बच्चन के मोबाइल पर संपर्क किया गया है, लेकिन उससे बात नहीं हो पाई है। पूरी जानकारी लेने के बाद समुचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed