फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Prisoners in the temporary jail lost lakhs of schools

अस्थाई जेल में बंदियों ने स्कूल का किया लाखों का नुकसान

Wed, 08 Jul 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Prisoners in the temporary jail lost lakhs of schools
जौनपुर। अस्थाई जेल में बंदियों ने पिछले तीन महीने में प्रसाद इंजीनियरिंग कॉलेज का लाखों का नुकसान कर डाला। कॉलेज प्रशासन का आरोप है कि अस्थाई जेल बनने के बाद 15 लैपटॉप चोरी हो गए और कई तोड़ दिए गए। प्रोजेक्टर को भी उखाड़ने की कोशिश की गई। डेस्क, बेंच, फर्श की टाइल्स, खिड़की और दरवाजों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। कॉलेज प्रशासन ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कॉलेज से अस्थाई जेल समाप्त करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने पचहटिया के पास स्थित प्रसाद इंजीनियरिंग कालेज में अस्थाई जेल बना दिया गया है। नए बंदियों को यहां क्वारंटीन में रखा जाता है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि जिला प्रशासन ने तीन महीने पहले महज 15 दिन के लिए कॉलेज लिया था। तीन महीने बाद भी कॉलेज से अस्थाई जेल नहीं हटाई गई। रजिस्ट्रार माधवी ने बताया कि छुट्टी के दिनों में ही कॉलेज की रंगाई, डेस्क-बेंच की मरम्मत आदि काम कराए जाते हैं। इस साल ऐसी तैयारी के लिए मौका नहीं मिला। कॉलेज के संसाधनों का भी लगातार नुकसान हो रहा है। 19 जून की रात में खिड़की तोड़कर दो बंदी भी यहां से फरार हो गए थे। अब तक लाखों का नुकसान हो चुका है। प्रवेश के लिए भी नए छात्र कॉलेज नहीं आ रहे हैं। इसकी शिकायत डीएम से भी की गई है, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल रहा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए नए बंदियों को अभी अस्थाई जेल में ही रखा जा रहा है। मौजूदा समय में 135 बंदी अस्थाई जेल में रखे गए हैं। वहां क्वारंटीन का समय पूरा होने पर बंदियों को जिला कारागार में शिफ्ट कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजकुमार, जेलर जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed