फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Prisoner committed suicide by hanging in Jaunpur jail

UP News: जौनपुर में जेल में बंदी ने फंदे से लटक कर दी जान, दहेज हत्या मामले में था बंद; हेड वार्डेन निलंबित

Fri, 21 Nov 2025 02:27 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 21 Nov 2025 02:27 PM IST
सार

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार को जेल में एक बंदी ने फंदे से लटककर जान दे दी। वह दहेज हत्या के मामले में बंद था। 
 

विज्ञापन
Prisoner committed suicide by hanging in Jaunpur jail
मो. सुफियान की माैत की सूचना पाकर जेल पहुंचे परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

Jaunpur News: जिला जेल में शुक्रवार को बंदी मो. सुफियान (24) ने जेनरेटर रूम में गमझे के सहारे टीनशेड के खंभे में फंदा लगाकर जान दे दी। सुफियान ने इसी साल प्रेम विवाह किया था। इसके कुछ दिन बाद ही उसे दहेज हत्या में गिरफ्तार किया गया था। उसे 27 अक्तूबर को जेल भेजा गया था। वहीं, मामले में लापरवाही पर ड्यूूटी पर तैनात हेड वार्डेन को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के तारापुर तकिया निवासी मो. सुफियान ने 9 अप्रैल 2025 को केराकत थाना क्षेत्र के ग्राम चौरा निवासी सलामुद्दीन की बेटी हेना बानो से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ महीने बाद ही पति-पत्नी के संबंध खराब हो गए। 14 अक्तूबर की रात सुफियान की पत्नी हेना बानो का फंदे पर लटका शव मिला था। उसके मायके वालों ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी मो. सुफियान ने 27 अक्तूबर को कोर्ट में समर्पण कर दिया था। वहां से उसे जेल भेजा गया था।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

जेल प्रशासन के मुताबिक, सुफियान बिजली का काम जानता था। इस कारण उसे जेनरेटर कक्ष की तरफ जाने की छूट दी गई थी। शुक्रवार की दोपहर 12.15 बजे तक वह सामान्य बंदियों की तरह नजर आया और सीसी कैमरे में गमझा लेकर जेनरेटर रूम की तरफ जाते देखा गया। इसी बीच, 12:30 बजे उसने जनरेटर रूम में फंदा लगाकर जान दे दी।

जानकारी होते ही सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह और सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता पहुंचे। शव को उतरवाकर घटना की जानकारी बंदी के परिवार वालों को दी गई। सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि मो. सुफियान बिजली का काम जानता था। जेल में भी वही काम कर रहा था। परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं, जेल प्रशासन ने तत्काल मामले की रिपोर्ट के आधार ड्यूटी पर तैनात हेड वार्डेन आशुतोष चतुर्वेदी को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच कराने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed