फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Principal suspended for financial irregularities

वित्तीय अनियमितता के आरोप में प्रधानाध्यापक निलंबित

Fri, 27 May 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Principal suspended for financial irregularities
डोभी। क्षेत्र के उच्च एवं प्राथमिक विद्यालय चांदेपुर के प्रधानाध्यापक धीरेंद्र प्रताप सिंह को वित्तीय अनियमितता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उन्हें उच्च प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर से संबद्घ किया गया है। यह कार्रवाई बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने जांच में शिकायत सही पाए जाने पर की है। मामले की संपूर्ण जांच बीईओ केराकत को देते हुए दो सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। धीरेंद्र प्रताप सिंह प्रधानाध्यापक के खिलाफ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अभिभावकों ने मध्याह्न भोजन योजनान्तर्गत कोविड काल में बच्चों को दिए जाने वाले खाद्य सुरक्षा भत्ता एवं खाद्यान्न के लिए प्राधिकार पत्र वितरण में अनियमितता बरतते हुए अगस्त 2019 से फरवरी 2022 तक 317250 रुपये अवैध रूप से निकाल लिए जाने व छात्रों को नहीं देने, खाद्यान्न हड़प लेने, विद्यालय नहीं आने सहित अन्य आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया था। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी डोभी व जिला समन्वयक एमडीएम से जांच कराई तो आरोप सही निकला। जिस पर बीएसए ने कार्रवाई करते हुए प्रधानाध्यापक धीरेंद्र प्रताप सिंह को निलंबित करते हुए उनको उच्च प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर से संबद्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed